'टाइगर 3' में 'जोया' बनने के लिए कटरीना कैफ ने खूब बहाया पसीना, BTS वीडियो में दर्द से कराहती भी दिखीं
Updated on
06-11-2023 03:37 PM
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली मूवी 'टाइगर 3' की रिलीज के लिए फैंस एक-एक दिन उंगलियों पर गिन रहे हैं। ये मूवी दिवाली के मौके पर 12 नवंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इससे पहले टाइगर की 'जोया' यानी कटरीना कैफ ने फैंस की धड़कनें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कुछ BTS वीडियोज शेयर किए हैं, जो स्टंट की ट्रेनिंग के हैं। कटरीना जिस जोश से अपने किरदार के लिए तैयारी कर रही हैं, वो देख फैंस का दिल बाग-बाग हो गया है। हालांकि, वो दर्द से कराहती भी दिखीं, जिसे देख फैंस परेशान भी हो गए।
Katrina Kaif ने इंस्टाग्राम पर 5 वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें वो जिम में इंटेंस वर्कआउट करती दिख रही हैं। दूसरे वीडियो में वो स्टंट की रिहर्सल करती दिख रही हैं।
दर्द से कराहती दिखीं कटरीना
तीसरे और चौथे वीडियो में भी कटरीना को खुद की फिटनेस पर मेहनत करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन आखिरी वीडियो को देख फैंस थोड़े परेशान जरूर हो जाएंगे, क्योंकि इसमें कटरीना दर्द से कराह रही हैं और ट्रेनर उनके गले पर मसाज कर रहे हैं।
इमरान हाशमी बने हैं विलेन
मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'Tiger 3' में सलमान और कटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी हैं। वो विलेन के रोल में नजर आएंगे। साथ ही रिद्धि डोगरा, रेवती, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रणवीर शौरी जैसे स्टार्स हैं। शाहरुख खान की स्पेशल अपीयरेंस और ऋतिक रोशन का कैमियो भी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…