Select Date:

पैसा रखें तैयार! आज खुल रहे इन दो कंपनियों के IPO, जानें जीएमपी सहित सभी डिटेल्स

Updated on 29-09-2023 01:43 PM
नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज दो कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें निवेश का अच्छा मौका है। पिछले दिनों भी कई कंपनियों के आईपीओ बाजार में लॉन्च हुए हैं। इनमें से कई में निवेशकों की अच्छी कमाई हुई है। सितंबर महीने में रेकॉर्ड आईपीओ खुले हैं। आज यानी 29 सितंबर को विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स (Vishnusurya Projects & Infra IPO) और इंफ्रा और प्लाजा वायर्स लिमिटेड (Plaza Wires IPO) निवेश के लिए खुल रहे हैं। इन आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप इन आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यहां पूरी डिटेल देख लीजिए।

Vishnusurya Projects & Infra IPO

आज विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स और इंफ्रा (Vishnusurya Projects & Infra IPO) का आईपीओ खुल रहा है। यह आईपीओ 4 अक्टूबर को बंद होगा। विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स और इंफ्रा आईपीओ के जरिए 50 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एक एनएसई एसएमई आईपीओ है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 68 रुपये तय किया गया है। इस आईपीओ की संभावित अलॉटमेंट डेट 9 अक्टूबर है। इसकी लिस्टिंग 12 अक्टूबर को हो सकती है। बता दें कि विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स और इंफ्रा को साल 1996 में निर्माण एनालिस्ट, सर्विस प्रोवाइडर, ठेकेदारों, सप्लायर्स और सलाहकारों की एक छोटी और समर्पित टीम के साथ भविष्य निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शामिल किया गया था।


क्या है जीएमपी

ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) ट्रेडिंग आमतौर पर IPO खोलने से लगभग 4-5 दिन पहले शुरू होती है। यह लिस्टिंग की तारीख तक जारी रहती है। विष्णुसूर्य प्रोजेक्ट्स और इंफ्रा लिमिटेड के जीएमपी की बात करें तो अभी यह 30 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। ऐसे में कंपनी के शेयर 98 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। ऐसे में जिन निवेशकों को यह शेयर अलॉट होगा उन्हें पहले ही दिन 45 फीसदी का फायदा हो सकता है।

Plaza Wires IPO

आज शुक्रवार यानी 29 सितंबर 2023 को दिल्ली बेस्ड प्लाजा वायर्स लिमिटेड का आईपीओ खुलने जा रहा है। इस आईपीओ का साइज सिर्फ 71.28 करोड़ है, जबकि कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 51 रुपये से 54 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ को 4 अक्टूबर 2023 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। आईपीओ में कोई ऑफर फॉर सेल नहीं है। 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फेस वैल्यू का यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा। इस आईपीओ में 1,32,00,158 तक इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। प्लाजा वायर्स लिमिटेड के आईपीओ में निवेशक को न्यूनतम 1 लॉट के लिए बोली लगानी होगी, जिसमें 277 इक्विटी शेयर हैं। ऐसे में कम से कम 14,958 रुपये का निवेश जरूरी है।

ग्रे मार्केट में मचा रहा धमाल

प्लाजा वायर्स का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है और ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर अच्छे-खासे प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। गुरुवार को ग्रे मार्केट में प्लाजा वायर्स का शेयर 12 रुपये के प्रीमियम (Plaza Wires GMP) पर ट्रेड करता दिखा। इस हिसाब से देखें तो यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 24.7 फीसदी के प्रीमियम के साथ 67 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.