Select Date:

'रातभर सलमान को थाने में रखा...' जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट पर आ गई थी पुलिस, 25 साल बाद 'जीजा जी' का खुलासा

Updated on 31-03-2024 01:28 PM
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने 1999 में एक फिल्म बनाई, 'हम साथ साथ हैं'। इस पारिवारिक मूवी को दर्शकों का खूब प्यार मिला, लेकिन इसके साथ एक ऐसा विवाद भी जुड़ गया, जो कई एक्टर्स के गले की फांस बन गया। विवाद फिल्म से नहीं था, बल्कि जहां इसकी शूटिंग हुई थी, वहां सलमान खान सहित कुछ अन्य स्टार्स के एक कारनामे से जुड़ा था। फिल्म के एक्टर महेश ठाकुर ने 25 साल बाद उस घटना को याद किया है, जब अचानक सेट पर पुलिस आ धमकी थी और सलमान, सैफ अली खान, नीलम कोठारी, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को पकड़कर अपने साथ ले गई थी।
Mahesh Thakur ने बताया कि उस दिन सेट पर जो कुछ भी हुआ था, उसे याद करके बहुत बुरा लगता है। बड़े स्टार्स का नाम उछलने के कारण काला हिरण शिकार की घटना बहुत सुर्खियों में थी। महेश ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम एक गाने की शूटिंग कर रहे थे, तभी सेट पर पुलिस आ गई और सभी को उठाकर पुलिस स्टेशन ले गई।'

रातभर पुलिस स्टेशन में थे सलमान खान

'हम साथ साथ हैं' में जीजा जी का किरदार निभाने वाले महेश ने आगे कहा, 'ना तो मैं, ना ही मोहनीश बहल और ना ही करिश्मा कपूर इसमें शामिल थीं। हम तीनों ही इसमें शामिल नहीं थे। उनमें से सिर्फ पांच। हमने जो देखा और अनुभव किया, वो अच्छी बात नहीं थी। लेकिन गनीमत है कि वो सब अब अतीत में है और हम आगे बढ़ चुके हैं। महिलाओं को जाने दिया गया, लेकिन मुझे लगता है कि सलमान भाई पुलिस के साथ रातभर वहां थे। फिर उनका परिवार आया, अरबाज और सोहेल। अगले दिन सलमान ठीक हो गए। वो कूल डूड हैं और वो ठीक थे। सैफ भी।'

'बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था मामला

फिल्मों के अलावा टीवी का हिस्सा रहे महेश ने आगे बताया, 'क्योंकि ये बहुत संदिग्ध था, न्यूज वालों ने काफी उछाला है, कुछ निकला तो नहीं था। सलमान और सैफ का नाम जुड़ा होने के कारण लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे थे। लेकिन सच तो ये है कि इसके अंत में कुछ भी सामने नहीं आया, लेकिन मीडिया ने निगेटिविटी फैलाई।'

एक्टर ने ये भी कहा कि जब यह घटना हुई, तो जोधपुर शेड्यूल कैंसिल कर दिया गया और पूरी कास्ट को वापस भेज दिया गया। जब सभी वापस मिले तो कुछ भी बदला नहीं था, सबकुछ पहले जैसा ही था। उन्होंने कहा, 'वो नॉर्मल था। हर कोई सबको जानता था। ऐसा नहीं था कि आपने पूछताछ की। प्रोफेशनलिज्म आसानी से दिखा गया था।'

'हम साथ साथ हैं' की स्टार कास्ट

'हम साथ साथ हैं' फिल्म से पहले सूरज बड़जात्या ने 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्में बनाई थीं। दोनों ही फिल्मों को जबरदस्त रिएक्शन मिला था। इनमें भी सलमान खान लीड रोल में थे। फिर 'हम साथ साथ हैं' आई। इसमें सलमान, करिश्मा, सैफ, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, मोहनीश बहल, नीलम कोठारी, महेश ठाकुर, रीमा लागू और आलोक नाथ जैसे स्टार्स नजर आए थे।

जोधपुर में हुई थी गाने की शूटिंग

सितंबर-अक्टूबर के महीने में जोधपुर में गाने की शूटिंग चल रही थी। तब शूटिंग के बाद खाली समय में सलमान अन्य स्टार्स के साथ भवाद गांव गए, जहां उनपर और अन्य कलाकारों पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा। मामला अदालत पहुंचा। सलमान के खिलाफ कई केस दर्ज हुए। कोर्ट ने उन्हें कई बार सजा सुनाई, लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। वो जेल जाते और फिर जमानत पर रिहा होकर बाहर आ जाते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.