Select Date:

केंद्र की टैक्स नीतियों के खिलाफ केरल सरकार का प्रदर्शन दिल्ली में केजरीवाल-भगवंत मान भी मौजूद

Updated on 08-02-2024 01:18 PM

दिल्ली के जंतर-मंतर में केंद्र सरकार की टैक्स नीतियों के खिलाफ केरल सरकार गुरुवार (8 फरवरी) को प्रदर्शन कर रही है। इसमें केरल के CM पिनरई विजयन, दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब CM भगवंत और CPM महासचिव सीताराम येचुरी शामिल हुए।

इस दौरान विजयन ने कहा- आज का दिन भारत के इतिहास में एक अहम दिन होने जा रहा है। हम एकजुट होकर लड़ेंगे। हम यहां भारत के संघीय ढांचे को सुरक्षित रखने के लिए एक साथ आए हैं। हम एक लड़ाई की शुरुआत कर रहे हैं, जो राज्यों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की शुरुआत करेगी।

बुधवार (7 फरवरी) को इसी मुद्दे पर कर्नाटक सरकार ने भी जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया था। इसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार शामिल हुए थे। कर्नाटक और केरल के अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना भी केंद्र सरकार पर फंड्स के बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं।

क्यों प्रदर्शन कर रही है सरकार?
केरल और कर्नाटक सरकार केंद्र से मिलने वाले टैक्स शेयर और फंड के बंटवारे को लेकर हो रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा रही है। 15वें फाइनेंस कमीशन के लागू होने के बाद केंद्र की तरफ से मिलने वाले टैक्स शेयर में कर्नाटक की हिस्सेदारी 4.17% से घटकर 3.64% रह गई। इसकी वजह से राज्य को टैक्स में 62,098 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। केरल और कर्नाटक की सरकार के मुताबिक के मुताबिक भाजपा शासित प्रदेशों को ज्यादा फंड दे रही है।

विजयन बोले- केंद्र का ध्यान सिर्फ 17 राज्यों पर
पिनरई विजयन ने बुधवार को अपने प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा था- देश के 17 राज्यों NDA की सरकार है। केंद्र सरकार पूरी तरह से इन 17 राज्यों को ही फेवर करती है। जो NDA में नहीं है, उनको नजरअंदाज करती है। इस आंदोलन का उद्देश्य केवल केरल के ही नहीं, बल्कि सभी राज्यों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। इस संघर्ष का उद्देश्य किसी पर विजय प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हम आत्मसमर्पण करने के बजाय अपने हक के लिए लड़ेंगे। हमारा मानना है कि पूरा देश इस विरोध के समर्थन में केरल के साथ खड़ा रहेगा।

कर्नाटक CM सिद्धरमैया- हमें सिर्फ 12-13% ही मिल रहा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा था - टैक्स कलेक्शन के मामले में महाराष्ट्र नंबर 1 तो कर्नाटक दूसरे नंबर पर है। इस साल कर्नाटक ने टैक्स कलेक्शन में 4.30 लाख करोड़ का योगदान दिया...मैं ये बताना चाहता हूं कि अगर हम 100 रुपए टैक्स भेज रहे हैं तो केंद्र सरकार इसमें से 12-13 रुपए ही वापस कर रहे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.