Select Date:

केरल HC बोला-वर्किंग वुमन के ट्रांसफर में सहानुभूति रखें संस्थान वे घर-परिवार भी संभालती हैं

Updated on 16-01-2024 12:16 PM

केरल हाईकोर्ट ने सोमवार (15 जनवरी) को वर्किंग महिलाओं का तबादला करते समय संस्थानों को सहानुभूति दिखाने को कहा है। जस्टिस एएम मुश्ताक और जस्टिस शोबा अन्नम्मा ईपेन की पीठ ने कहा- वर्किंग महिलाएं घर-परिवार संभालती हैं। वे अपने बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करती हैं। नई जगह पर तबादला होने से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कोर्ट ने कहा- नई जगह पर ट्रांसफर होने से महिलाओं को परिवार और वर्क लाइफ बैलेंस करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें नए सोशल नेटवर्क और सपोर्ट सिस्टम को लेकर स्ट्रेस होता है। उन्हें कैरियर के प्रोग्रेस में रुकावट का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में हायर करने वाले व्यक्ति या संस्था को महिलाओं के प्रति संवेदना रखनी चाहिए।

जानिए पूरा मामला...

दरअसल, दो महिला डॉक्टरों ने अपने ट्रांसफर के खिलाफ केरल हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इनका एर्नाकुलम के एंप्लॉय स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन हॉस्पिटल से कोल्लम के एंप्लॉय स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन हॉस्पिटल में ट्रांसफर किया गया था। दोनों महिलाओं ने इससे पहले ट्रिब्यूनल में अपने ट्रांसफर ऑर्डर को चुनौती दी थी। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

दोनों महिलाओं ने कहा था कि उन्हें अपने बच्चों और बुजुर्ग मां-बाप की देखभाल करनी होती है। इनमें एक महिला डॉक्टर गायनोकॉलोजिस्ट हैं। उनके 17 और 6 साल के दो बच्चे हैं, जिन्हें अस्थमा है। बड़ा बेटा 11वीं का स्टूडेंट है। महिला डॉक्टर पर उनकी 89 साल की मां की देखभाल की जिम्मेदारी भी है।

दूसरी महिला डॉक्टर जनरल सर्जन हैं। उनका 7 साल का बच्चा है और उनके पति बेंगलुरु में काम करते हैं। उनकी मां वर्टिगो से पीड़ित है और उन्हें हर समय देखभाल की जरूरत पड़ती है।

कोर्ट ने कहा- ट्रांसफर से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी
कोर्ट ने कहा कि दोनों महिलाओं पर अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। दोनों के पति भी दूसरे जगहों पर काम कर रहे हैं और उनका अपनी पत्नियों के साथ रहना संभव नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि महिलाओं के ट्रांसफर से उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। मिड सेशन में बच्चों को एडमिशन मिलना मुश्किल होगा।

कोर्ट ने कहा कि कामकाजी महिलाएं अपने घरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए उनका ट्रांसफर ऑर्डर जारी करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.