ब्रिटेन में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ अवतार सिंह खांडा की मौत, जहर देने से मरा अमृतपाल का 'गुरु'!
Updated on
15-06-2023 07:23 PM
लंदन: ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि उसे जहर दिया गया है। अब ब्रिटेन के मेडिकल रेकॉर्ड में अवतार के ब्लड कैंसर होने की पुष्टि हुई है। भारतीय खुफिया सूत्रों ने अवतार सिंह के मौत की पुष्टि की है। अवतार सिंह ने ही लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कराया था। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था।
सूत्रों ने कहा कि अवतार सिंह के शरीर में जहर भी मिला है। अवतार सिंह के बारे में कहा जाता है कि उसने ही जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को तैयार किया था और बाद में उसे वारिस पंजाब दे के नेता के रूप में पंजाब भेजा था। वारिस पंजाब दे का गठन दीप सिद्धू ने किया था। अवतार सिंह को ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के झंडे को उतारने के आरोप में लंदन पुलिस ने अरेस्ट किया था। खांडा ने सिख युवाओं को बम बनाने और आईईडी के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी थी।
बब्बर खालसा के लिए भी काम करता था अवतार सिंह
अवतार सिंह ब्लड कैंसर से जूझ रहा था। अवतार सिंह की मदद से ही लगातार 37 दिनों तक अमृतपाल छिपता रहा था। भारतीय जांच एजेंसी एनआईए ने खांडा और 3 अन्य अलगाववादियों को ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुए प्रदर्शन का मास्टरमाइंड माना था। अवतार सिंह खांडा केएलएफ आतंकी कुलवंत सिंह का बेटा था। साल 2007 में वह पढ़ाई के नाम पर ब्रिटेन चला गया था और वहां शरण ले ली।
साल 2020 में केएलएफ के तत्कालीन चीफ हरमीत सिंह की पाकिस्तान में मौत के बाद खांडा ही केएलएफ का नेतृत्व कर रहा था। उसका कोड नेम 'रानजोध सिंह' था। अवतार सिंह का चेला अमृतपाल सिंह अब अपने 8 सहयोगियों के साथ असम की जेल में बंद है। एनआईए अमृतपाल सिंह की जांच कर रही है। खांडा बब्बर खालसा के लिए भी काम करता था। इस संगठन को दुनियाभर में बैन किया गया है। अवतार सिंह का जन्म पंजाब के मोगा जिले में हुआ था।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…