Select Date:

ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में आने से रोका, कार में जबरन घुसने की कोशिश, खतरे में भारतीय अधिकारी

Updated on 30-09-2023 02:20 PM
लंदन: कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया है। इसके बाद दुनिया के कई देशों में भारत के राजनयिकों के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं। खालिस्तान समर्थक और आतंकी जिन देशों में एक्टिव हैं, वहां भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। खालिस्तान समर्थकों के एक ग्रुप ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी को स्कॉट लैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश से रोक दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक खालिस्तानी समर्थक ने कहा कि उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि दोराईस्वामी ने गुरुद्वारा समिति के साथ मीटिंग की योजना बनाई है।

यह मीटिंग अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा में होनी थी। उन्होंने दावा किया, 'कुछ लोगों ने उन्हें कहा कि उनका स्वागत नहीं है। इसके बाद वह चले गए। हल्की नोंकझोंक हुई। मुझे नहीं लगता कि जो कुछ हुआ उससे गुरुद्वारा कमेटी बहुत खुश है। लेकिन ब्रिटेन के किसी भी गुरुद्वारे में भारतीय अधिकारियों का स्वागत नहीं है।' इसका एक वीडियो भी प्रो-खालिस्तान इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन की भी कट्टरपंथियों ने आलोचना की।

गुरुद्वारा प्रबंधन पर भी बरसे

कट्टरपंथियों ने गुरुद्वारा प्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि ये भारतीय राजदूत का स्वागत कर रहे हैं, इन्होंने पंथ को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं दिखाई। इन्हें शर्म आनी चाहिए। एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें उच्चायुक्त को लंगर परोसने के लिए सफेद मेजपोश के साथ मेजें दिखाई गई हैं। गुरुद्वारा से जुड़े एक शख्स ने वीडियो बनाते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की। वीडियो में दिख रहा है कि दो से तीन खालिस्तान समर्थक ही हंगामा कर रहे हैं। बाकी लोग वहां उच्चायुक्त का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे।

कार में घुसने की कोशिश

इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त की कार में घुसने की कोशिश हुई। एक खालिस्तानी समर्थक इस दौरान उच्चायुक्त की कार में घुसने की कोशिश करता है लेकिन वहां मौजूद एक अन्य ऐसा नहीं करने देता। बार-बार उच्चायुक्त की कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की गई। दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में कार पीछे हुई और फिर वहां से चली गई। इसके बाद एक शख्स ने वीडियो में कहा कि हमें भारत के किसी भी अधिकारी के साथ इसी तरह का व्यवहार करना चाहिए। इसमें कनाडा और हरदीप सिंह निज्जर का भी जिक्र किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.