Select Date:

कनाडा में मारा गया खालिस्तान टाइगर फोर्स का सरगना हरदीप सिंह निज्जर, 10 लाख का था इनामी

Updated on 19-06-2023 07:47 PM
टोरंटो: कनाडा में कुख्यात खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी हत्या ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में हुई है। निज्जर भारत के खिलाफ हिंसा और विध्वंसक गतिविधियों समेत कई विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहा है। भारत सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर को मोस्ट वांटेड भी घोषित किया था। निज्जर का नाम भारत सरकार के टॉप 40 आतंकवादियों की सूची में भी शामिल है। हरदीप सिंह निज्जर जालंधर के हरसिंहपुर का मूल निवासी था। उसने कनाडा में कथित तौर पर एक प्लम्बर के तौर पर काम किया था। उसे कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के प्रमुख के लिए निर्विरोध चुना गया था।


निज्जर पर 10 लाख का था इनाम

2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाने के बाद निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुजारी की हत्या की साजिश खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) ने रची थी। इससे पहले एनआईए ने निज्जर के खिलाफ भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में चार्जशीट भी दाखिल की थी।

ISI के बुलावे पर पाकिस्तान गया था निज्जर


निज्जर ने 2013-14 में आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा की थी। इस दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह तारा से मुलाकात की थी। तारा को 2015 में थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया था। हरदीप सिंह निज्जर ने दिसंबर 2015 में ब्रिटिश कोलंबिया के मिसजेन हिल्स में खालिस्तानी उग्रवादियों के लिए एक ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किया था। इस दौरान खआलिस्तानियों को छोटे हथियारों की ट्रेनिंग दी गई थी।

भारत विरोधी गतिविधियों में था शामिल


निज्जर सक्रिय रूप से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। कनाडा में भारत के खिलाफ कई हिंसक विरोध प्रदर्शनों के पीछे निज्जर का ही हाथ था। निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें भारत विरोधी हिंसा के लिए प्रेरित करता था। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, निज्जर एक अन्य कनाडा निवासी मनदीप सिंह के साथ बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसने फंडिंग की भी व्यवस्था की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.