खालिस्तानी पन्नू की धक्कामुक्की की चाल फेल, अमेरिका में सिखों ने भारतीय राजदूत को किया सम्मानित
Updated on
27-11-2023 02:16 PM
वॉशिंगटन: गुरपतवंत सिंह पन्नू के खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस की अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ धक्का मुक्की करने की चाल फेल हो गई। खालिस्तानियों ने गुरुपर्व पर अमेरिका के न्यूयार्क शहर में स्थित गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत के साथ धक्का मुक्की की कोशिश की लेकिन उनकी यह चाल वहां मौजूद सिखों ने फेल कर दी। यही नहीं इन सिखों ने भारतीय राजदूत को सम्मानित भी किया। वहीं खालिस्तान के समर्थकों ने बेबुनियाद आरोप लगाया कि पन्नू के हत्या की साजिश में संधू का हाथ है।
सिख फॉर जस्टिस ने एक प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया है जिसमें उसने दिखाया है कि अमेरिका में भारत के राजदूत के साथ धक्का मुक्की की जा रही है। इस वीडियो में यह नहीं दिखाया गया था कि इससे पहले लांग आइसलैंड के गुरुद्वारे के अंदर ही संधू का सिख समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय राजदूत ने अफगानिस्तान से सुरक्षित तरीके से सिखों को निकालने का जिक्र किया और कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।
सिख फॉर जस्टिस ने एक प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया है जिसमें उसने दिखाया है कि अमेरिका में भारत के राजदूत के साथ धक्का मुक्की की जा रही है। इस वीडियो में यह नहीं दिखाया गया था कि इससे पहले लांग आइसलैंड के गुरुद्वारे के अंदर ही संधू का सिख समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय राजदूत ने अफगानिस्तान से सुरक्षित तरीके से सिखों को निकालने का जिक्र किया और कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।
भारतीय राजदूत संधू ने कहा कि भारत का विदेशों में बसे भारतीयों और सिख समुदाय के साथ यह करीबी रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। भारतीय राजदूत ने कहा कि गुरुनानक ने भी एकजुटता की शिक्षा दी है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि कैसे भारत की युवा आबादी दुनिया के मामलों का निर्धारण करने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पन्नू को अमेरिका में मारने की साजिश रची जा रही थी और एफबीआई ने इसका खुलासा किया था। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अमेरिका ने इस पूरे मुद्दे को भारत के साथ उठाया है। माना जा रहा है कि इसी बौखलाहट में पन्नू समर्थकों ने यह नाकाम कायराना हरकत की है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…