जिंदा है खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने से जारी किया वीडियो
Updated on
06-07-2023 07:25 PM
न्यूयॉर्क: अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि वह अभी जिंदा है। इससे पहले सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक पन्नू के कार हादसे में मारे जाने की खबरें आई थीं। अब पन्नू ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर से एक वीडियो जारी करके कार हादसे की सभी अटकलों को खारिज किया है। उसने दावा किया है कि इस वीडियो को कल यानि 5 जुलाई को ही शूट किया गया है। यही नहीं आतंकी पन्नू ने एक बार फिर से कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी है।
इस वीडियो में पन्नू को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर दिखाई दे रहा है। उसने वीडियो में कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के बाहर खड़ा हूं। उसने कहा कि 16 जुलाई को मालटोन कनाडा में खालिस्तान की वोटिंग होगी। इसके बाद 10 सितंबर को वैंकुवर कनाडा में वोटिंग होगी। उसने दावा किया कि आतंकी नज्जर की हत्या के पीछे भारतीय राजनयिकों का हाथ है। इसके लिए उन्हें
जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उसने कहा कि मैं यही हूं जिसको मिलना हो आ जाओ।
नज्जर की हत्या के बाद छिपे फिर रहे हैं खालिस्तानी आतंकी
दरअसल, आतंकी नज्जर की हत्या के बाद खालिस्तानी आतंकी दहशत में आ गए हैं और छिपे हुए फिर रहे हैं। पन्नू भी पिछले कई दिनों से दिखाई नहीं दिया था। अब उसके मौत की अफवाह के बाद वह सामने आया है और वीडियो जारी करके एक बार फिर से भारत और भारतीय राजनयिकों को गीदड़भभकी दी है। इससे पहले सोशल मीडिया में अफवाह फैल गया था कि पन्नू अमेरिका में एक सड़क सड़क हादसे में मारा गया है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने भी इसे तुरंत खारिज कर दिया था।
इससे पहले खालसा टुडे के संपादक सुखी चहल ने भी पन्नू की मौत की खबर को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया में पन्नू की कार के हादसे की खबर फर्जी है। उन्होंने कहा कि लोग फर्जी सूचना फैलाने से परहेज करें। पन्नू को साल 2020 में भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया था। पन्नू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का पिट्ठू है और अक्सर भारत के विरोध में धमकीभरे बयान देता रहता है। वह दुनिया के कई देशों में खालिस्तान को लेकर जनमत संग्रह करा रहा है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…