Select Date:

अमेरिका में खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की भारत विरोधी नारे लिखे, भिंडरावाले को शहीद बताया

Updated on 23-12-2023 01:30 PM

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित नेवार्क में खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। यहां कुछ लोगों ने एक मंदिर में तोड़फोड़ करने के बाद मंदिर की दीवारों पर भारत-विरोधी नारे लिख दिए। इस घटना का कैलिफोर्निया पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले में जांच बिठा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस मंदिर पर खालिस्तानियों ने हमला किया है, वो वॉशिंगटन डीसी से 100 किमी दूर स्थित है। हिंदू अमेरिकी फाउंडेशन ने सोशल मीडिया तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें मंदिर की एक दीवार पर भिंडरावाले को शहीद बताया।

'हेटक्राइम के तहत जांच हो'
खालिस्तानियों ने मंदिर के बोर्ड पर भी भारत-विरोधी चित्रकारी की गई है। हिंदू-अमेरिकी संस्थान ने इस घटना की हेट क्राइम (नफरती अपराध) के तौर पर जांच की मांग की है। खालिस्तानियों ने मंदिर की दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी अपशब्द लिखे हैं।

हाल ही के दिनों में पश्चिमी देशों में खालिस्तानियों के हिंदू मंदिरों पर हमले बढ़े हैं। अमेरिका में मंदिर पर हमला तब हुआ है, जब अमेरिका ने हाल ही में दावा किया था कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की एक भारतीय प्लानिंग कर रहा था। इस मामले पर पीएम मोदी ने फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका की ओर से दिए गए सबूतों को देखा जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा था कि कुछ घटनाएं भारत-अमेरिका संबंधों को पटरी से नहीं उतार सकती। इसके अलावा पीएम मोदी ने खालिस्तानियों पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि ये तत्व अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में धमकी देते और हिंसा भड़काते हैं।

कनाडा में खालिस्तानियों का उस मंदिर पर हमला जहां PM मोदी ने पूजा की थी
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में अगस्त में खालिस्तानियों ने लक्ष्मी नारायरण मंदिर में तोड़फोड़ की और उसके मुख्य दरवाजे पर अपने पोस्टर चिपकाए थे। इस मंदिर में अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रार्थना की थी। पोस्टर पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर भी लगी थी।

पोस्टर के जरिए कनाडा से निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका की जांच कराने की मांग की गई थी। इस घटना के एक महीने बाद ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी संसद से भारत पर निज्जर की हत्या कराने के आरोप लगाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.