अमेरिका में खालिस्तानियों ने भारतीय कांसुलेट को लगाई आग, तीन महीने में दूसरा हमला, वॉशिंगटन ने बताया 'अपराध'
Updated on
04-07-2023 07:43 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका ने मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर रविवार को हुए खालिस्तान समर्थकों के हमले और आगजनी के प्रयास की 'कड़ी निंदा' की है। एक स्थानीय चैनल ने बताया कि खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने रात 1:30 से 2:30 बजे के बीच भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी। हालांकि सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने इसे तुरंत बुझा दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि हमले में 'सीमित' नुकसान हुआ और कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ। इससे पहले मार्च में भी खालिस्तानियों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था।
खबर है कि खालिस्तान समर्थकों ने इस हमले का एक वीडियो भी जारी किया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ट्वीट किया, 'अमेरिका सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खिलाफ बर्बरता और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है। अमेरिका में राजनयिक संस्थानों या विदेशी राजनयिकों के खिलाफ बर्बरता या हिंसा एक अपराध है।'
मार्च में भी किया था हमला
खालिस्तान समर्थकों ने इससे पहले मार्च में भी सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। भारत सरकार और भारतीय-अमेरिकियों ने इसकी कड़ी निंदा की थी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। खालिस्तानियों ने दूतावास पर अपने झंडे लगाने के भी प्रयास किए थे। ऐसा ही कुछ लंदन में भी भारतीय उच्चायोग पर हुआ था जिसे खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया था।
जारी किया धमकी भरा पोस्टर
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने सोमवार को भारत के खिलाफ एक धमकी भरा पोस्टर जारी किया था। पोस्टर से मालूम पड़ता है कि खालिस्तानी 8 जुलाई को एक रैली की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने मारे गए आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारतीय राजनयिकों को जिम्मेदार ठहराया। निज्जर के प्रतिबंधित संगठन एसएफजे से संबंध थे और उसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े थे।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…