'भगवान राम' बने खेसारी लाल यादव ने अयोध्या में शुरू की 'राजाराम' की शूटिंग, देखिए फर्स्ट लुक
Updated on
25-10-2023 04:01 PM
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक पराग पाटिल और हिट मशीन खेसारीलाल यादव का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही उनकी फिल्म 'संघर्ष 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब वो नई फिल्म 'राजाराम' लेकर आ रहे हैं। दशहरे के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से खेसारी लाल यादव और बाकी कास्ट का फर्स्ट लुक रिलीज किया।
फिल्म में Khesari Lal Yadav भगवान राम बने हैं, और राहुल शर्मा लक्ष्मण के किरदार में हैं। मेकर्स ने दशहरे पर अयोध्या में फिल्म Rajaram की पहली झलक दिखाई। इसमें राम बने खेसारीलाल यादव धनुष बाण लिए नजर आए। उनके साथ राहुल शर्मा भी थे, जो लक्ष्मण के रोल में हैं। साथ में जानकी भी थीं, और तीनों रथ पर सवार हो निकले थे।
भगवान राम का किरदार निभाने पर बोले खेसारी
पराग पाटिल ने फिल्म 'राजाराम' की अनाउंसमेंट के साथ-साथ कास्ट के साथ शूटिंग भी शुरू कर दी है। खेसारीलाल यादव ने कहा, 'फिल्म 'राजाराम' मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी पर आधारित है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भगवान श्री राम के किरदार को जीने का मौका मिला है। इसके लिए मैं पराग पाटिल और टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री को धन्यवाद देता हूं कि वो हमारी भाषा भोजपुरी में भगवान राम को बड़ी स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं, और इसमें भगवान राम के किरदार के लिए मुझे चुना गया है।'
खेसारी लाल ने आगे कहा, 'फिल्म की कास्ट बेहद अच्छी है। हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दर्शकों को विश्वास दिलाता हूं कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास में मील का पत्थर बनेगी।' वहीं, डायरेक्टर पराग पाटिल ने कहा कि फिल्म खास है। इसकी मेकिंग भी खास होगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म सबों को पसंद आएगी।
'राजाराम' की कास्ट
'राजाराम' में खेसारी लाल यादव और राहुल शर्मा के अलावा सोनिका गौड़ा, सपना चौहान और सुबोध सेठ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अयोध्या के असली लोकेशन पर हो रही है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…