खेसारी लाल यादव का होली पर फैंस को तोहफा, रति पांडे संग 'रिश्ते' में भरेंगे रंग, 14 मार्च को मचाएंगे हुड़दंग
Updated on
12-03-2025 04:30 PM
होली के मौके पर भोजपुरी सिनेमा लवर्स के लिए एक बड़ा तोहफा आने वाला है। सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और टीवी एक्ट्रेस रति पांडेय की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रिश्ते' पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। वो भी होली के त्योहार पर। जी हां ये फिल्म 14 मार्च 2025 को आ रही है। खास ये है कि भोजपुरी के साथ हिंदी भाषा के दर्शक भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे। इसे सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी रिलीज किया जाएगा।
निर्माता रौशन सिंह ने कहा, 'एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड ने हमेशा दर्शकों को बेहतरीन सिनेमा देने की कोशिश की है। पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी हमने क्वालिटी कंटेंट पर जोर दिया है। 'रिश्ते' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई को दर्शाने वाली एक संवेदनशील कहानी है, जो सभी दर्शकों को जोड़ने का काम करेगी। यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अंदाज में रिश्तों की महत्ता का अहसास कराएगी।'
रिश्तों की गहराइयों को छूने वाली इमोशनल कहानी
फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि फिल्म ‘रिश्ते’ केवल एक पारिवारिक ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराइयों को छूने वाली एक भावनात्मक कहानी है। यह फिल्म दर्शकों को हंसाएगी, रुलाएगी और रिश्तों के महत्व को एक नए नजरिए से समझाएगी। सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और रति पांडेय की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। फिल्म के प्रेमांशु सिंह हैं, जो अपने निर्देशन से इस फिल्म शानदार तरीके से सजाया है।
'रिश्ते' की कास्ट
गौरतलब है कि फिल्म में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के अलावा कई दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनमें आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव और सोनू पाण्डेय शामिल हैं।
होली के रंग में 'रिश्ते' में रंग भरेगी फिल्म
फिल्म का संगीत भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप संगीतकारों ने तैयार किया है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी हैं। फिल्म के डीओपी (कैमरा डायरेक्टर) बासु हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा चुका है और अब सभी को इसके रिलीज होने का इंतजार है। अब देखना यह होगा कि होली के रंग में 'रिश्ते' कितने रंग भरती है!
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…