सुहाना पर भारी पड़ीं खुशी, अगस्त्य से नहीं हटेगी नजर, एक्टिंग की क्लास में पास हुए स्टारकिड्स
Updated on
09-11-2023 03:04 PM
आखिरकार स्टारकिड्स से सजी फिल्म 'द आर्चीज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वो फिल्म जिससे शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की लाडली खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली 'द आर्चीज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद आप इन स्टारकिड्स की एक्टिंग, फिल्म की कहानी और तमाम बातों को समझ सकते हैं। आइए दिखाते हैं 'द आर्चीज' का ट्रेलर।
'द आर्चीज' ,की कहानी दर्शकों को 60 के दशक में ले जाती है। जहां आपको रोमां, दोस्ती, म्यूजिक और ढेर सारी मस्ती देखने को मिलती है। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। मेकर्स ने इसे थिएटर की बजाय ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया था। अमेरिकी कॉमिक बुक सीरिज 'द आर्चीज' पर बनी ये फिल्म फैंस दिवाली के मौके पर नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर 2023 से देख सकेंगे।
'द आर्चीज' का ट्रेलर
ट्रेलर शुरू होता है, पुर्तगालियों से गोवा को आजाद कराने से। 'द आर्चीज' का ये ट्रेलर आपको साल 1960 के दशक में ले जाता है। कहानी सालों पुराने समय की है तो लाजमी है दृश्य, कॉस्ट्यूम और कलेवर भी वही होगा। फिल्म की कहानी छह दोस्तों की है। ऐसे दोस्त जहां सभी की नोंकझोंक के साथ साथ टीनएज रोमांस तो देखने को मिलता ही है। साथ ही एक मुद्दा भी है जिसे ये छह दोस्त निभाते दिखेंगे।
कैसी रही सुहाना, खुशी और अगस्त्य की एक्टिंग
इसमें कोई शक नहीं है कि 'द आर्चीज' का ट्रेलर शानदार है। हो सकता है कि कुछ लोगों को ये ब्लैक एंड व्हाइट दृश्य अजीब लगे लेकिन कहानी के मुताबिक ये स्क्रिप्ट की डिमांड थी। लेकिन एक्टिंग के मामले में सुहाना खान पर खुशी कपूर भारी पड़ती दिखी हैं। वही अगस्त्य खुद से नजर ही नहीं हटने देते हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…