कियारा आडवाणी नहीं बता पाईं दक्षिण भारत राज्यों के नाम, राम चरण के सामने पिटी भद, लोग बोले- महंगे स्कूल के बच्चे
Updated on
20-10-2024 12:19 PM
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को राम चरण और राणा दग्गुबाती के साथ उनके शो 'नंबर 1 यारी' में देखा गया। इस शो का प्रीमियर पिछले साल हुआ था। राम और कियारा सीजन के लास्ट एपिसोड में आए। 2023 में प्रसारित इस एपिसोड में कई खास पल थे। हालांकि, हाल ही में एक Reddit यूजर ने एपिसोड से एक क्लिप शेयर की जिसमें राणा और राम ने कियारा से दक्षिण भारत के बारे में कुछ सवाल पूछे और उनसे दक्षिण भारतीय राज्यों के नाम बताने को कहा। लेकिन कियारा के जवाब ने उन्हें हर किसी के निशाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।
Kiara Advani ने तेलंगाना से शुरुआत की, इसके बाद आंध्र प्रदेश और यहां तक कि कर्नाटक का नाम भी लिया। राणा को उन्हें तमिलनाडु को याद करने के लिए मदद करनी पड़ी। राणा ने उन्हें तमिलनाडु का नाम लेकर मदद करते हुए पूछा। हालांकि, वह केरल को बोलना भूल गईं। राणा ने फिर उनकी मदद की और बोले- मलयालम कहां से है? कियारा को जवाब नहीं पता था। राम ने अंत में उत्तर दिया- केरल। कियारा ने कहा- हां मैं यही कहने वाली थी।
कियारा के वीडियो पर लोगों के ऐसे कमेंट
हालांकि यह पुरानी क्लिप है, लेकिन यह अब रेडिट पर वायरल हो गई है और कई लोगों ने ज्ञान की कमी के लिए कियारा की आलोचना की है। एक ने लिखा- हे भगवान, सोबो के बच्चे इस तरह अपने पॉश स्कूलों में इतनी अधिक फीस का भुगतान कर रहे हैं। टियर 2 शहर के सीबीएसई स्कूल का कोई भी बच्चा सभी राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम बता सकता है।
लोगों ने लिए खूब मजे
एक ने कहा- मैं सच में नहीं जानता कि ये बच्चे भारत के कुछ बड़े स्कूलों में पढ़ते समय क्या करते हैं। मतलब ये तो सरकारी स्कूल वाला बैकबेंचर भी बता सकता है। दक्षिण भारत का यह वीडियो देखना बहुत निराशाजनक है। ये एक्ट्रेसेस कितनी मूर्ख हो सकती हैं। वह चार राज्यों का नाम भी नहीं बता सकती और यह भी नहीं जानती कि वहां कौन सी भाषा वहां बोली जाती है। दयनीय।
कियारा आडवाणी की साउथ की फिल्में
इस बीच, कियारा की कुछ साउथ की फिल्में आने वाली हैं। इनमें तेलुगू में 'गेम चेंजर' और कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक' में भी उनके होने की खबरें चल रही हैं, जिसमें केजीएफ फेम यश लीड रोल में हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…