उकसावे के साथ किम जोंग ने की 2024 की शुरुआत, चुनावी साल में मिसाइल दाग बाइडेन की बढ़ा रहे टेंशन
Updated on
30-01-2024 12:54 PM
सियोल: उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली नयी क्रूज मिसाइल का सप्ताहांत में परीक्षण कर 2024 की शुरूआत उकसावे की गतिविधि के साथ की है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के पास परमाणु आयुध बढ़ने के मद्देनजर अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ परमाणु टकराव की धमकी दी है। अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम के आगे बढ़ने और रूस के साथ संबंध मजबूत होने से किम का हौसला बढ़ा है क्योंकि वह कूटनीतिक रूप से देश के अलग-थलग पड़े होने की स्थिति खत्म होने की आशा कर रहे हैं।
जनवरी में उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियां और कड़े बयानों ने इस बारे में चिंता पैदा की है कि वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के चुनावी वर्ष में दबाव बढ़ा रहा है। साल के अंत में हुए राजनीतिक सम्मेलन में किम ने दक्षिण कोरिया पर शत्रुता का आरोप लगाया था। इसके कुछ दिनों बाद, उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा के पास लगातार तीन दिन तोपों से सैकड़ों गोले दागे, जिसके जवाब में सियोल ने भी इसी तरह की गोलाबारी की।
किम जोंग ने दी धमकी
हालांकि, गोलाबारी से दोनों पक्षों में कोई हताहत या किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन विवादित समुद्री सीमा संकट पैदा करने वाले एक स्थान के रूप में उभर सकती है। उत्तर कोरिया की संसद, सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की 15 जनवरी की बैठक में किम ने एक बार फिर कहा था कि उनका देश उत्तरी सीमा रेखा को मान्यता नहीं देता है, जिसे 1950-53 के कोरियाई युद्ध के अंत में अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र कमान द्वारा निर्धारित किया गया था। किम ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उनकी भूमि, हवाई क्षेत्र और जल क्षेत्र के 0.001 मिलीमीटर का भी उल्लंघन करता है, तो इसे युद्ध के लिए उकसावा माना जाएगा।
परमाणु पनडुब्बी बनाना चाहते हैं किम
पनडुब्बियों से दागे जाने के लिए डिजाइन की गई क्रूज मिसाइलों के परीक्षण के साथ किम ने बढ़ते बाहरी खतरों का मुकाबला करने के लिए परमाणु-हथियार से लैस नौसेना बनाने के अपने लक्ष्य का फिर से उल्लेख किया है। सरकारी मीडिया ने कहा कि किम ने परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी बनाने के उत्तर कोरिया के प्रयासों पर भी जोर दिया, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए बाहरी मदद की आवश्यकता होगी।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…