अपना देसी लुक देख खुद को निहारती रह गईं किम कार्दशियन, नीता अंबानी का हाथ थामकर लग्न की विधि देखने पहुंचीं
Updated on
13-07-2024 05:28 PM
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों से महफिल पूरी सजी नजर आई। इस शादी में जहां तमाम बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ शामिल हुए वहीं किम कार्दशियन से लेकर जॉन सीना, रेमा जैसे कई हॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ ने खूब रौनक बढ़ाई। इस वक्त इस शादी की हजारों झलकियां इंटरनेट पर नजर आ रही है। इन सबमें से किम कार्दशियन का देसी अंदाज लोगों का ध्यान खूब खींच रहा।
पहली बार भारत आईं हॉलीवुड सिलेब्रिटी किम कार्दशियन अंबानी की शादी में देसी अंदाज में दिखीं। उन्होंने भी इंडियन सिलेब्रिटीज़ की तरह बीती रात इंडियन आउटफिट चूज़ किया था। किम सुर्ख लाल रंग के लहंगे में दिखीं और उनकी झलकियों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खूब खींचा है।
नीता अंबानी किम का हाथ थामकर लग्न की विधि के लिए जाती नजर आईं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने काफी कॉमेंट भी किए हैं। लोगों ने कहा है- अच्छा है, दुनिया को भी पता लगना चाहिए हमारा कल्चर। वहीं काफी लोगों ने किम के इस लुक की जमकर तारीफ की है।
किम अपने देसी लुक को देखकर खुश नजर आईं
वहीं किम ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह लाल लहंगे में दिख रही हैं और आइने के सामने खुद पर से ही उनकी नजर नहीं हट रही। कभी वह कैमरे में अपने गले के हीरे का हार कैप्चर कर रही हैं तो कभी अपने नाखून। इन झलकियों से साफ लग रहा है कि वो खुद को इंडियन लुक में देखकर कितनी खुश हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…