किरण राव की 'लापता लेडीज' ने रणबीर की 'एनिमल' को पछाड़ा, OTT पर महीनेभर में ही करोड़ों बार देख चुके हैं लोग
Updated on
24-05-2024 01:50 PM
किरण राव की डायरेक्टेड 'लापता लेडीज़' ने ओटीटी पर रिलीज के सिर्फ एक महीने के अंदर ही नेटफ्लिक्स पर दर्शकों की संख्या के मामले में रणबीर कपूर की फ़िल्म 'एनिमल' को पीछे छोड़ दिया है। अप्रैल 2024 में नेटफ्लिक्स पर ये स्ट्रीम होना शुरू हुई थी, जिसे ने 13.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा की मूवी इसी प्लेटफॉर्म पर जनवरी में रिलीज हुई थी।
'लापता लेडीज' के 'एनिमल' से बेहतर प्रदर्शन करने की खबर दर्शकों और सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गई। दोनों ही थिएटर में आई थीं और अच्छा कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर स्टारर मूवी दिसंबर में तो किरण राव की डायरेक्टेड मूवी मार्च में रिलीज हुई थी। दोनों ही अलग-अलग जॉनर की फिल्म हैं, जिन्हें दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। हालांकि संदीप रेड्डी की मूवी की आलोचना भी हुई थी। लेकिन आमिर खान के प्रोड्कशन में बनी फिल्म की हर किसी ने तारीफ की थी।
'एनिमल' और 'लापता लेडीज' की व्यूअरशिप
नेटफ्लिक्स पर जहां 'लापता लेडीज' को नेटफ्लिक्स पर 13.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं 'एनिमल' को 13.6 मिलियन लोगों ने देखा है। जबकि इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल, प्रेम चोपड़ा, तृप्ति डिमरी, रस्मिका मंदाना जैसे कलाकार हैं और उसमें नए चेहरे हैं। साधारण कहानी है। सादगी है। कोई एक्शन नहीं है। इमोशनल ड्रामे से भरपूर है।
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनीं 'लापता लेडीज'
'लापता लेडीज़' को आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है और यह बिप्लब गोस्वामी के अवॉर्ड विनिंग नॉवेल का रूपांतरण है। इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह दर्शकों को 2001 के ग्रामीण भारत में ले जाती है। यह दो दुल्हनों की दिलचस्प कहानी है जो ट्रेन यात्रा के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती हैं, जिसके बाद कई उतार-चढ़ाव आते हैं क्योंकि उनके पति असली दुल्हन की तलाश में निकल पड़ते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…