Select Date:

सिडनी के चर्च में चाकूबाजी, 4 घायल:अज्ञात शख्स ने पादरी पर हमला किया, 2 दिन पहले हुए हमले में 6 लोग मारे गए थे

Updated on 16-04-2024 02:49 PM

सिडनी में सोमवार को एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पादरी को चाकू मारता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना सिडनी के क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में हुई । एक युवक ने चर्च के पादरी बिशप 'मार मारी इमैनुएल' पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद पूरे चर्च में भगदड़ मच गई। यह घटना लाइव स्ट्रीम में रिकॉर्ड हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए लोगों की उम्र 20 से 70 साल के बीच हैं। पुलिस ने लोगों को घटना स्थल पर जाने से मना किया है।

मॉल में हुई चाकूबाजी करने वाले को महिला पुलिस ने मार गिराया था

इससे पहले भी 13 अप्रैल को भी सिडनी के एक मॉल में चाकूबाजी की घटना हुई थी। इस घटना में 6 लोग मारे गए थे। साथ ही 9 महीने के बच्चे समेत कई लोग घायल हुए थे।

सिडनी मॉल में हुए हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम में एक महिला अफसर मॉल पहुंची थी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें देखते ही हमलावर की तरफ इशारा किया। इसके बाद महिला अफसर चुपचाप हमलावर का पीछा करने लगी।

इसी दौरान हमलावर पीछे मुड़ा और उसने महिला पुलिस अफसर की तरफ चाकू तान दिया। महिला अफसर ने तुरंत गोली चला दी, जिससे हमलावर की मौत हो गई। घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' को बताया कि महिला पुलिस अफसर ने हमलावर पर 2 से 3 गोली चलाई थीं।

पुलिस के मुताबिक सिडनी के मॉल में हुए हमले में ज्यादातर महिलाओं को निशाना बनाया गया था। सिर्फ 1 पुरुष की हमले में मौत हुई थी, जो मॉल का सिक्योरिटी गार्ड था। गार्ड ने महिलाओं को बचाने की कोशिश की थी। महिलाओं पर हमला करने पर अधिकारियों और हमलावर के पिता का कहना है कि वो मानसिक रूप से बीमार था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.