Select Date:

जर्मनी में इस्लाम विरोधी एक्टिविस्ट पर चाकू से हमला:बचाव में पुलिसकर्मी समेत कई घायल, पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

Updated on 01-06-2024 12:23 PM

जर्मनी के मैनहेम शहर में सेंट्रल स्क्वायर पर एक इस्लामिक विचारधारा वाले कट्टरपंथी ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। इसमें एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया है। हमलावर ने उसकी गर्दन पर वार किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया है। यह घटना सुबह 11:30 बजे के करीब हुई।

पुलिस ने इस हमले में घायल लोगों की पहचान जाहिर नहीं की है मगर यूरोन्यूज ने अनुमान लगाया है कि जर्मनी में बेहद लोकप्रिय अति-दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और इस्लाम की आलोचना करने वाले माइकल स्टर्जनबर्गर भी इस हमले में घायल हुए हैं। वे इस्लाम विरोधी एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए वहां पहुंचे थे।

हमले की ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसमें हमलावर को लोगों पर चाकू से वार करते दिखाई दे रहा है। इस दौरान जब पुलिसकर्मी रोकने आता है तो हमलावर उसपर भी हमला कर देता है। इसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी हमलावर को गोली मार देता है जिससे वह जमीन पर गिर जाता है।

हमले की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर राइटविंग एक्टिविस्ट स्टर्जनबर्गर पर हमला करने के लिए पहुंचा था। प्रशासन के मुताबिक स्थिति अभी नियंत्रण में है। हालांकि, अपराध का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मी ड्यूटी पर हैं और उन्होंने हादसे की जगह को घेर लिया है।

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मैनहेम शहर के मेयर क्रिश्चियन स्प्रेच ने इस घटना को लेकर हैरानी जताई है और इसकी निंदा की है। मेयर ने लोगों से अपील की है कि पुलिस जब तक मामले की जांच नहीं कर लेती तब तक वे हमला करने के कारणों को लेकर कोई अटकलें न लगाएं।

मुंबई हमले की वजह से इस्लाम विरोधी बने स्टर्जनबर्गर
माइकल स्टर्जनबर्गर(60) अपने इस्लाम विरोधी भाषणों के लिए चर्चा में रहते हैं। माइकल स्टर्जनबर्ग ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2008 में हुए मुबंई हमले में उनकी पार्टी के एक सहयोगी राल्फ बर्कई की मौत हो गई थी। ये पहली बार था जब उनके मन में इस्लामिक कट्टरपंथियों के प्रति नफरत पैदा हुई।

इसके बाद वे जर्मन फ्रीडम पार्टी में शामिल हो गए। साल 2013-16 तक वे जर्मन फ्रीडम पार्टी के अध्यक्ष रहे। इस पार्टी का बाद में अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी पार्टी(AFD) में विलय कर दिया गया। मुस्लिम विरोधी विचारों के लिए चर्चित AFD पार्टी जर्मनी में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.