बिहार में सियासी भागमभाग के बीच लालू-नीतीश की 25 मिनट वाली बैठक की इनसाइड स्टोरी जानिए
Updated on
29-09-2023 12:52 PM
पटना: बिहार में अभी कोई चुनाव नहीं है लेकिन सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसकी वजह है राज्य में लगातार हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम। यही नहीं नीतीश कुमार और लालू यादव की एक हफ्ते में लगातार दूसरी मीटिंग को लेकर भी चर्चाओं का दौर तेज है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर आरजेडी सुप्रीमो ने गुरुवार को अचानक सीएम ऑफिस पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात क्यों की। लालू यादव इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में करीब 25 मिनट रहे। दोनों सियासी दिग्गजों की इस मीटिंग में क्या बात हुई, हर कोई ये जानना चाहता है।
25 मिनट सीएम आवास पर रहे लालू
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक सप्ताह में दूसरी बार आमने-सामने की बैठक की। लालू ने सुबह मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास का दौरा किया और वहां लगभग 25 मिनट बिताए। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकता गठबंधन INDIA में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा की।
आरजेडी सूत्रों ने बताई 'अंदर की बात'
दरअसल, कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले में लालू यादव से मुलाकात की थी। सोमवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश कुमार की लालू संग मुलाकात हुई थी। अब गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आरजेडी सुप्रीमो के अचानक पहुंचने और सीएम संग 25 मिनट की मीटिंग करने को लेकर सवाल खड़े हो गए। मीडिया में लगातार सवाल उठने लगा कि आखिर लालू यादव के नीती कुमार के बीच क्या बात हुई है। आरजेडी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आमतौर पर लालू यादव से मिलने आते रहते हैं। ऐसे में गुरुवार को बारी आरजेडी मुखिया की थी। इसी वजह से वो मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे।
सीट बंटवारे पर हुई चर्चा
आरजेडी पदाधिकारी ने कहा कि दोनों नेताओं की इस मीटिंग में सीट बंटवारा एक एजेंडा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक है कि दो बड़े नेता बिना किसी उद्देश्य के नहीं मिलेंगे। वर्तमान में, सीट बंटवारा मुख्य मुद्दा है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस और वाम दलों के साथ चर्चा के बाद ही सब कुछ तय किया जाएगा। आरजेडी पदाधिकारी ने आगे कहा कि कुछ चुनौतियां हैं। उदाहरण के लिए, जेडीयू के 16 सांसद हैं और पार्टी को कुछ सीटों का त्याग करना पड़ सकता है। वहीं कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस भी अपने पत्ते नहीं खोलना चाहेगी।
पीएम फेस पर कांग्रेस के बदले सुर तो नीतीश को टेंशन!
इस बीच, जेडीयू नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में पेश किया जा रहा। हालांकि, विपक्षी एकता में शामिल कांग्रेस के नेता इस पर हामी भरते नहीं दिख रहे। कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने गुरुवार को पीएम पद के लिए राहुल गांधी की वकालत की है। ऐसे में ये माना जा रहा कि विपक्षी गठबंधन INDIA में पीएम चेहरे को लेकर घमासान देखने को मिल सकता है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…