पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने पर गिरी अपनी मिसाइल सोशल मीडिया पर शाहीन के फेल होने की थ्योरी का जानें सच
Updated on
07-10-2023 02:27 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में डेरा गाजी खान (DG Khan) इलाके में एक धमाका हुआ है। यह धमाका पाकिस्तान के परमाणु आयोग कार्यालय के पास हुआ है, जिससे देश हिल गया है। विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी आवाज 30-50 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है। हालांकि अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला बताने से इनकार कर दिया है। यूरेनियम का यहां भंडार है, ऐसे में यह धमाका दुनिया को भी डराने वाला है। इस बीच रिपोर्ट आ रही है कि पाकिस्तान की शाहीन-3 मिसाइल मिसफायर कर गई और इस न्यूक्लियर फैसिलिटी पर गिरी है।
धमाके के बाद डीजी खान कमिश्नर के प्रवक्ता मजहर शीरानी ने एक तेज धमाका सुनाई देने की पुष्टि की है। इसमें कहा गया कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। बयान में कहा गया कि इस बात की प्रबल संभावना है कि साउंड बैरियर टूटा हो लेकिन अभी अंतिम पुष्टि नहीं की जा सकती है। इस घटना में किसी के भी मारे जाने की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया पर कई असत्यापित वीडियो के मुताबिक बैलिस्टिक मिसाइल इस परमाणु फैसिलिटी पर फेल हो गई, जिसके कारण धमाका हुआ जो कई किमी दूर तक सुनाई दिया।
क्या छुपा रही पाकिस्तानी सेना
पाकिस्तान की सेना ने कथित तौर पर आसपास के इलाकों में इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी हैं। इसके अलावा धमाके वाले इलाके में मीडिया को भी जाने से रोक दिया है और लोगों को घरों में रहने को कहा है। पाकिस्तानी सरकार ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन ट्विटर दो तरह की थ्योरी से भरा पड़ा है। पहली थ्योरी के मुताबिक कई पाकिस्तानियों का कहना है कि शाहीन मिसाइल के एक फेल टेस्ट के कारण धमाका हुआ है। वहीं दूसरी थ्योरी के मुताबिक पाकिस्तान के न्यूक्लियर प्लांट पर दुश्मन ड्रोन ने हमला किया है। हालांकि दोनों ही थ्योरी की पुष्टि नहीं हो सकी है।
पहले भी फेल हुई हैं पाकिस्तानी मिसाइल
इससे पहले पाकिस्तान के जमशोरो में भी एक मिसाइल गिरी थी। पाकिस्तान के सिंध रेंज से यह मिसाइल दागी गई थी। अधिकारियों का कहना था कि यह मिसाइल गलती से पाकिस्तान में आई भारत के ब्रह्मोस के जवाब में फायर की गई थी। हालांकि यह टार्गेट तक नहीं पहुंची और बीच रास्ते में ही गिर गई। कुछ इसी तरह की घटना 2020 में हुई थी। तब पाकिस्तान का बाबर-2 मिसाइल बलोचिस्तान में क्रैश हो गया था। हालांकि डीजी खान इलाके में मौजूद परमाणु संयंत्र पर टीटीपी 2012 से हमले की धमकी दे रहा है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…