Select Date:

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल नहीं होगा कोहिनूर हीरा, क्यों राजपरिवार बना रहा है दूरी?

Updated on 24-04-2023 07:37 PM
लंदन: बकिंघम पैलेस ने भारत के दावे वाले औपनिवेशिक काल के कोहिनूर हीरे से जुड़े विवाद को लेकर संभवत: सावधानी बरतते हुए इसे अगले महीने महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला के राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा नहीं बनाने का निर्णय लिया है। ब्रिटिश राजपरिवार परिवार से जुड़े मामलों के एक विशेषज्ञ ने यह जानकारी दी। ‘द डेली टेलीग्राफ’ अखबार की एसोसिएट एडिटर कैमिला टोमिनेय ने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा कि पारंपरिक ताज में कोहिनूर हीरा जड़े होने के चलते इसका इस्तेमाल नहीं करने के कैमिला के फैसले पर उन्होंने गौर किया।

छह मई को होने वाले राज्याभिषेक समारोह के लिए बकिंघम पैलेस की ओर से निकाले गये शाही गहनों से यह पुष्टि होती है कि महारानी कैमिला ने महारानी मैरी के मुकुट को चुना है। टोमिनेय ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोहिनूर के विवादों में रहने के कारण शायद बकिंघम पैलेस सचेत रहा होगा और इसलिए इस हीरे के मूल स्थान से जुड़ी कहानी को और आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया।’’ इस महीने की शुरुआत में पैलेस ने कहा था कि महारानी मैरी के मुकुट में मामूली बदलाव किये जा रहे हैं, जैसे कि कलिनन-3, 4 और 5 हीरे को शामिल करना, जो कई वर्षों तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निजी गहनों के संग्रह का हिस्सा रहे हैं।

प्रदर्शनी में रखा जाएगा कोहिनूर

डिजाइन महारारानी एलेक्जेंड्रा के 1902 के मुकुट से प्रेरित है, जिसे मूल रूप से कोहिनूर के साथ जड़ा गया था, जो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मां महारानी एलिजाबेथ के मुकुट में 1937 से जड़ा हुआ है। पिछले महीने, ब्रिटेन के महलों का प्रबंधन करने वाली धर्मार्थ संस्था ‘हिस्टोरिक रॉयल पैलेसेज’ (एचआरपी) ने कहा था कि कोहिनूर हीरे को मई में ‘टावर ऑफ लंदन’ में आयोजित सार्वजनिक प्रदर्शनी में 'विजय के प्रतीक' के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में कोहिनूर के इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

भारत करता है दावा

उल्लेखनीय है कि भारत, कोहिनूर पर अपना दावा जताता रहा है। एचआरपी ने नयी प्रस्तावित प्रदर्शनी का जिक्र करते हुए कहा, “महारानी एलिजाबेथ के ताज में जड़े कोहिनूर के इतिहास को विजय के प्रतीक के रूप में बयां किया जाएगा। इसमें वह इतिहास भी शामिल है, जब यह हीरा मुगल साम्राज्य, ईरान के शाहों, अफगानिस्तान के अमीरों और सिख राजाओं के पास हुआ करता था।” फारसी भाषा में कोहिनूर का अर्थ प्रकाश पर्वत होता है। यह हीरा महाराजा रणजीत सिंह के खजाने में शामिल था, लेकिन महारानी विक्टोरिया को भारत की महारानी बनाए जाने से कुछ वर्ष पहले यह उनके कब्जे में चला गया था। अतीत में ब्रिटेन में हुई ताजपोशियों में यह हीरा आकर्षण का केंद्र रहा है। एचआरपी के आकलन के मुताबिक, यह हीरा संभवत: दक्षिण भारत स्थित गोलकुंडा की खान से निकाल गया था और इसका वजन 105.6 कैरट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.