Select Date:

कोचिंग का हब है कोटा, जानिए कितना बड़ा है ये कारोबार, कैसे हुई इसकी शुरुआत

Updated on 29-08-2023 02:39 PM
नई दिल्ली: राजस्थान का छोटा सा शहर कोटा (Kota) पूरे देश में आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी का गढ़ बन चुका है। हर साल लाखों की संख्या में यहां (Kota City) बच्चे परीक्षा की तैयारी करने आते हैं। बच्चों की भारी संख्या के साथ कोटा में कोचिंग का कारोबार भी हजारों करोड़ रुपये में पहुंच चुका है। कोचिंग का हब (Coaching Industry) कोटा आजकल चर्चा में है। पिछले 24 घंटे में कोटा में दो छात्रों ने सुसाइट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोटा में इस साल अब तक करीब 23 छात्र सुसाइड कर चुके हैं। कोटा में आज छोटे-बड़े सभी मिलाकर करीब डेढ़ सौ से ज्यादा कोचिंग संस्थान हैं। ये नीट और जेईई की तैयारी कराते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल कोटा में जुलाई से लेकर जनवरी महीने के बीच 2 लाख से ज्यादा छात्र नीट यूजी और जेईई की तैयारी करने के लिए आते हैं। कोटा में कोचिंग का कारोबार (Kota Coaching Industry) तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे शहर की अर्थव्यवस्था को भी तेज रफ्तार मिली है। इससे सरकार को भी हर साल अच्छा टैक्स मिल रहा है। कोचिंग सेंटर रोजगार के भी सबसे बड़े हब बन गए हैं। आइए आपको बताते हैं आज कोटा में कोचिंग का कितना बड़ा कारोबार है। इसकी शुरुआत कैसे हुई थी।

5 हजार करोड़ का कारोबार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के कोटा में कोचिंग का कारोबार आज करीब 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है। कोटा में कोचिंग सेंटर की करीब सालाना फीस 40 हजार रुपये से 1.5 लाख रुपये तक है। यहां छह बड़े कोचिंग संस्थान हैं। इनमें 5 हजार से ज्यादा फुल टाइम स्टूडेंट्स हैं। देश भर में जेईई और नीट की तैयारी के लिए कोटा के कोचिंग संस्थान बेस्ट माने जाते हैं. इसे कोटा फैक्ट्री या कोटा जंक्शन के नाम से भी जाना जाता है। यहां यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा सहित कई राज्यों के छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए आते हैं।

सरकार को मिलता है टैक्स

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार को कोटा कोचिंग इंडस्ट्री से करीब 700 करोड़ रुपये का टैक्स हर साल मिलता है। कोटा कोचिंग सेंटर रोजगार का भी सबसे बड़ा हब है। यहां कोचिंग सेंटरों में दो लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा होती है। लोगों को रोजगार के साथ कोटा की कोचिंग में अच्छी सैलरी भी मिल रही है।

कोटा ऐसे बना कोचिंग का अड्डा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1991 में यहां कोचिंग क्लासेज गिने-चुने ही हुआ करते थे। इस दौरान यहां एक कोचिंग के 10 छात्रों का चयन आईआईटी में हो गया। इसके बाद अगले साल यहां 50 छात्र आईआईटी में चुने गए। इसके बाद से कारवां चल पड़ा। साल 2015 तक कोटा में कोचिंग का कारोबार हजार करोड़ रुपये का हो चुका था।

रियल स्टेट को भी लगे पंख

कोचिंग के साथ कोटा में रियल स्टेट का कारोबार भी लगातार बढ़ रहा है। शहर में हॉस्टल की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पूरे कोटा शहर में हॉस्टलों की संख्या का कोई पुख्ता आंकड़ा अभी मौजूद नहीं है। यहां छात्र बड़ी संख्या में घरों में पेइंग गेस्ट के रूप में भी रह रहे हैं। कोचिंग ने शहर की तस्वीर पूरी तरह से बदल दी है। होटल संचालकों से लेकर बढ़ई-पेंटर और ऑटोरिक्शा वाले तक की किस्मत चमक गई है। कोटा शहर की पूरी अर्थव्यवस्था कोचिंग पर ही निर्भर है।

कपड़ों और किताबों का बड़ा बाजार

कोटा कोचिंग हब होने के साथ किताबों का भी बड़ा बाजार है। रिपोर्ट बताती है कि हर साल छात्र यहां करीब 50 से 60 लाख किताबें खरीदते हैं। हर एक स्टूडेंट किताबों और स्टेशनरी पर करीब 10 हजार रुपये तक खर्च करता है। छात्रों को यहां यूनिफार्म भी खरीदनी पड़ती है। इसका भी यहां पर बड़ा बाजार है।

खाने-पीने का भी खर्चा

कोटा में रहने वालों छात्रों का एक बड़ा खर्चा खाने-पीने का भी होता है। यहां किराए पर रहने वाले छात्र खाने पर करीब हर साल 50 हजार रुपये तक खर्च करते हैं। ट्रांसपोर्ट पर भी छात्रों को रोजाना करीब 50 रुपये तक खर्च करने पड़ जाते हैं। यहां छात्र हर साल काफी नई साइकिलें भी खरीदते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.