मल्टीबैगर बना KPI ग्रीन एनर्जी का स्टॉक, निवेशकों को कम समय मे दिया अच्छा रिटर्न, जानिए कैसा रहा रिजल्ट
Updated on
12-10-2023 02:26 PM
नई दिल्ली : KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान, कंपनी का शेयर प्राइस 12 अक्टूबर, 2022 के 427.30 रुपये से बढ़कर 12 अक्टूबर, 2023 को 873 रुपये पर पहुंच गई। यह एक साल की होल्डिंग अवधि में 100% से ज्यादा का उछाल है। एक साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश आज 2 लाख रुपये हो गया होता।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ में 64.22% की वृद्धि दर्ज की है। इसके साथ यह 34.74 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 21.16 करोड़ रुपये था। कंपनी की शुद्ध बिक्री Q2FY24 में 34.55% बढ़कर 215.07 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 159.84 करोड़ रुपये थी।
KPI ग्रीन एनर्जी एक सौर ऊर्जा प्रोडक्शन कंपनी है, जो सौर ऊर्जा प्रदान करने पर फोकस्ड है। आज कंपनी का स्टॉक 893.50 रुपये पर खुला। यह 893.50 रुपये के हाई और 870.05 रुपये के लो लेवल तक गया। यह शेयर इस समय 1.42% की गिरावट के साथ 871.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक का 52-सप्ताह का हाई 953.80 रुपये और 52-सप्ताह का लो 345 रुपये है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…