कृति सेनन रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग शादी में शामिल हुईं, दोनों का रोमांटिक पल वीडियो में हुआ कैद
Updated on
14-02-2025 01:37 PM
पिछले काफी समय से कृति सेनन और कबीर बहिया के अफेयर की खबरें आ रही हैं, पर दोनों आज तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर सामने नहीं आए। हालांकि, कृति को कई बार कबीर के साथ स्पॉट किया गया है। हाल ही दोनों जब कलीना एयरपोर्ट पर नजर आए, तो यूजर्स के मन में सवाल उठा कि कृति और कबीर कहां जा रहे हैं? अब एक वीडियो आया है, जिसमें कृति और कबीर बहिया एक शादी में नजर आ रहे हैं। इस शादी से उनका एक रोमांटिक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कृति सेनन के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कृति सेनन ने काले रंग का गाउन पहना है और कबीर बहिया से बात करती नजर आ रही हैं। तभी कबीर बात करते हुए कृति के कंधे पर हाथ रख लेते हैं। इस रोमांटिक पल को देख फैंस का दिल भी पिघल गया और कमेंट्स कर रहे हैं।
फैंस ने लुटाया प्यार और कहा- क्यूट जोड़ी
एक फैन ने जहां कृति सेनन और कबीर बहिया की जोड़ी को क्यूट बताया, तो एक फैन ने कहा कि ये तो रब ने बना दी जोड़ी है। वहीं कुछ फैंस ने उम्मीद जताई कि उन्हें कृति और कबीर के ऐसे ही अनदेखे वीडियोज देखने को मिलते रहें।
ऐसे आईं कृति और कबीर बहिया के अफेयर की खबरें
हाल ही कृति और कबीर बहिया को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। दोनों बाद में एक ही गाड़ी में बैठकर जाते दिखे। मालूम हो कि कबीर बहिया यूके बेस्ड बिजनसमैन हैं। कृति और कबीर के अफेयर की खबरें तब आना शुरू हुईं, जब एक्ट्रेस के बर्थडे पर दोनों ग्रीस गए थे। वहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
कौन हैं कबीर बहिया?
कबीर बहिया 25 साल के हैं और यूके बेस्ड कंपनी Worldwide Aviation and Tourism Limited के फाउंडर हैं। उनके परिवार में कई अरबपति हैं। खुद कबीर बहिया भी काफी अमीर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर बहिया के परिवार की नेट वर्थ 4 हजार करोड़ रुपये है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…