Kriti Sanon ने Adipurush के लिए बुक किया दिल्ली में पूरा थिएटर, स्कूली बच्चों और परिवार को दिखाएंगी फिल्म
Updated on
21-06-2023 08:33 PM
कृति सेनन और प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' तमाम आलोचनाओं और विरोध के बीच 5 दिनों में 247.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि, पहले सोमवार से ही फिल्म की कमाई बुरी तरह गिर रही है, बावजूद इसके इसने हिंदी वर्जन से 126.25 करोड़ रुपये और तेलुगू में 115.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म को लेकर विरोध से सुर अभी भी तेज हैं। लेकिन इसी बीच कृति सेनन ने दिल्ली में एक मल्टीप्लेक्स का एक पूरा शो बुक कर लिया है। बताया जाता है कि कृति अपने परिवार और पूर्व स्कूल के बच्चों को फिल्म दिखाने वाली हैं। कृति ने 'आदिपुरुष' में मां जानकी का किरदार निभाया है।
'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, Kriti Sanon ने बुधवार, 21 जून को दिल्ली के एक मल्टीप्लेक्स में एक पूरा शो बुक किया है। वह इस स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम के छात्रों को साथ ले जाएंगी। कृति का मानना है कि Adipurush महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है और बच्चों को यह खास तौर पर देखनी चाहिए। इस स्क्रीनिंग में कृति सेनन की फैमिली भी शामिल होगी।
कृति सेनन ने 300 सीटों वाले थिएटर को किया है बुक
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'स्क्रीनिंग में कितने बच्चे आएंगे इसकी संख्या की अभी सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन यह थिएटर स्क्रीन 300 सीटों वाला ऑडिटोरियम है, इसलिए भारी भीड़ की उम्मीद की जा सकती है। स्कूल के स्टूडेंट्स भी इस स्पेशल शो के लिए एक्साइटेड हैं, क्योंकि उन्हें अपने स्कूल से पासआउट एक पूर्व छात्र के साथ उनकी ही फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। कृति सेनन इस दौरान बच्चों के साथ बातचीत भी करेंगी। यह स्पेशल स्क्रीनिंग अच्छे से हो, इसके लिए मल्टीप्लेक्स टीम इंतजाम में जुट गई है।'
अपने स्कूल से आज भी है कृति सेनन का गहरा नाता
दिल्ली की रहने वाली कृति सेनन आज भी अपने स्कूल से गहरा नाता रखती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने को-स्टार वरुण धवन के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिल्म 'भेड़िया' का भी प्रमोशन किया था। इसके अलावा कृति ने एक वीडियो मैसेज में स्कूल के 50 साल पूरे होने पर बधाई भी दी थी।
बुधवार से नए डायलॉग्स के साथ दिखाई जा रही 'आदिपुरुष'
बहरहाल, कृति सेनन और प्रभास के अलावा 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान और देवदत्त नागे भी हैं। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 16 जून को रिलीज हुई है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स को लेकर लोगों की नाराजगी को देखते हुए निर्माताओं ने इसे बदलने का भी निर्णय किया है। बताया जाता है कि नए डायलॉग्स के साथ बुधवार से चुनिंदा सिनेमाघरों में फिल्म शुरू हो जाएगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…