जोकिन फीनिक्स की बांहों में झूमीं लेडी गागा, डायरेक्टर ने तीन फोटो शेयर कर मचा दी सनसनी
Updated on
15-02-2024 01:49 PM
साल 2019 में अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी रिलीज हुई थी, जिसका नाम था 'जोकर'। देश-दुनियाभर में इस फिल्म की खूब चर्चा हुई थी। अब साल 2024 में 'जोकर 2' आ रही है। इसकी नई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर #Joker2 ट्रेंड होने लगा है।
'Joker 2' को ऑफिशियली 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' नाम दिया गया है। इसमें Joaquin Phoenix एक बार फिर जोकर के रूप में वापसी कर रहे हैं और लेडी गागा 'हार्ले क्विन' बनकर आ रही हैं।
डायरेक्टर ने दिखाई झलक
वैलेंटाइन डे के मौके पर डायरेक्टर टॉड फिलिप्स ने इंस्टाग्राम पर फैंस को ऑन-स्क्रीन कपल की नई झलक दिखाई। तस्वीरों में फीनिक्स जोकर के अवतार में नजर आ रहे हैं और लेडी गागा हार्ले बनकर उनकी बांहों में झूम रही हैं।
'उम्मीद है कि आपका दिन प्यार से भरा हो'
Todd Phillips ने इंस्टाग्राम पर 14 फरवरी की रात में पोस्ट शेयर किया। इसमें तीन फोटोज हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आशा है आपका दिन प्यार से भरा हो।' पहली तस्वीर में जोकिन और लेडी गागा इधर-उधर देख रहे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…