रोहित बल को धीमा जहर दे रहे थे ललित तेहलान! जब दोस्तों ने लगाए थे आरोप, तब फैशन डिजाइनर ने किया था बचाव
Updated on
03-11-2024 12:57 PM
फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63 साल की उम्र में दिल की गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया। उनकी मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उधर, दोस्तों ने आरोप लगाया है कि मॉडल ललित तेहलान ने रोहित को धीमा जहर दिया। इसके अलावा ललित तेहलान पर और भी गंभीर आरोप लगे थे। पढ़िए ये रिपोर्ट।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि Rohit Bal पिछले साल बेहोश हो गए थे और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इस दौरान फेमस रोहित गांधी-राहुल खन्ना की जोड़ी रोहित गांधी ने सार्वजनिक रूप से रोहित बल के करीबी दोस्त और मॉडल ललित तेहलान पर उन्हें धीरे-धीरे जहर देने का आरोप लगाया था। इस आरोप ने सभी का ध्यान खींचा था और काफी विवाद हुआ था।
पुलिस तक पहुंची थीं बात
रोहित गांधी ने ललित तेहलान पर आरोप लगाया था कि उनकी हरकतों के कारण रोहित बल की तबीयत बिगड़ी। जब उन्होंने ये खुलासा किया था, तब उन्हें ललित से धमकियां भी मिली थीं। इसलिए रोहित गांधी ने पुलिस को इस बारे में बताया। हालांकि, इस मामले को उन्होंने आगे ना बढ़ाने का फैसला किया।
रोहित बल के एक और करीबी जूली दुबे ने भी ललित तेहलान पर कुछ ऐसा ही आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि अहम समय में ललित ने रोहित बल को छोड़ दिया था। यहां तक कि पिछले दो सालों में ललित ने रोहित को उसके दोस्तों से अलग कर दिया था। ललित को सिर्फ रोहित के फाइनेंस में दिलचस्पी थी। यहां तक कि जब रोहित रिहैब सेंटर में रिकवरी के लिए गए थे, तब ललित ने उन्हें शराब उपलब्ध कराई थी। हालांकि, रोहित ने खुद इन आरोपों को लेकर ललित का बचाव किया था और मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, तब ललित ने उनकी देखभाल की थी। रोहित ने ललित को तब खोजा था, जब वो 17 साल के थे। दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में रही।
रोहित बल का 1 नवंबर की रात उनका निधन हो गया था। वो पिछले कई साल से दिल से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे। 2010 में उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। उनका सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को रोहित को हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया न जा सका। भारत में फैशन सेंस को निखारने और संवारने का श्रेय रोहित को जाता है। खास कर मेन्स वियर में वो एक क्रांति लेकर आए। रीति से अलग उन्होंने नोज रिंग से लेकर सिंदूर तक लगवाया।
दिल्ली में रहता है रोहित का परिवार
रोहित का परिवार लंबे समय से दिल्ली में ही रह रहा था। हाल ही में उन्होंने अपने कलेक्शन 'कायनात' से फैशन जगत में धूम मचा दी थी। उनके टैलेंट का लोहा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी मानता था। वो भारतीय संस्कृति को करीने से सहेजने और उसमें शालीनता का पुट बनाए रखने में माहिर थे। यही वजह है कि 1996 में टाइम पत्रिका ने उन्हें भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी’ बताया था।
रोहित ने कहा था- मैंने हमेशा वो किया, जो मैं हूं
रोहित बल को साल 2001 और 2004 में इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड्स में 'डिजाइनर ऑफ द ईयर' चुना गया था। रोहित खुद ही कहते थे- 'मैं हमेशा वही करता रहा जो मैं हूं और कभी भी वो नहीं किया जो बाकी लोग कर रहे थे। मेरे पास एक बहुत ही मजबूत और फोकस्ड डिजाइन फिलॉसफी है। और मैं उसको फॉलो करता हूं।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…