चौथे दिन लंगूरों ने मारी बाजी, राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने भी पास किया फर्स्ट मंडे टेस्ट
Updated on
14-05-2024 12:27 PM
राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर खूब मुस्कान बिखेरी। महीनों से सूने पड़े सिनेमाघरों में दृष्टि बाधित बिजनसमैन श्रीकांत बोला की इस बायोपिक थोड़ी रौनक लेकर आई है। अच्छी बात यह है कि रिलीज के चौथे दिन अपने पहले सोमवार को भी फिल्म ने कमाई की रफ्तार को थामे रखा है। ओपनिंग डे के मुकाबले सोमवार को कमाई में महज -22% की कमी आई है, जो इसकी स्थिति को मजबूत बताती है। लेकिन इसी के साथ एक दिलचस्प फेरबदल भी हुआ है। दो दिनों से 'श्रीकांत' से पीछे चल रही हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने सोमवार को बढ़त बना ली है।
तुषार हीरानंदानी के डायरेक्शन में बनी 'श्रीकांत' की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ अलाया एफ और ज्योतिका भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ऐसे मुश्किल दौर में रिलीज हुई है, जब बीते करीब दो महीने से कोई भी फिल्म दमदार कमाई नहीं कर रही है। 'श्रीकांत' की तुलना विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' से भी हो रही है। दोनों ही फिल्में संघर्ष से सफलता की कहानी कहते हैं। ऐसे में सारा दारोमदार वर्ड ऑफ माउथ पर टिका हुआ है।
चौथे दिन सोमवार को 'श्रीकांत' ने कमाए 1.75 करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 करोड़ के बजट में बनी 'श्रीकांत' ने सोमवार को 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह इसने चार दिनों में देश में 13.45 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। आम तौर पर यदि किसी फिल्म की कमाई में फर्स्ट मंडे को ओपनिंग डे की तुलना में -30% तक की कमी आती है, तो इसे मजबूत स्थिति में माना जाता है। इस लिहाज से 'श्रीकांत' के लिए इतना तो साफ है कि फिल्म भले ही कमाई कम कर रही हो, लेकिन यह सिनेमाघरों में लंबा टिकेगी।
लंगूरों की सेना ने सोमवार को लगाई छलांग
दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने सोमवार को चौंकाया है। यह फिल्म रविवार को 'श्रीकांत' से पिछड़ गई थी। लेकिन सोमवार को इसने एक बार फिर राजकुमार राव की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने चौथे दिन 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने चार दिनों में भारत में 13.70 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है।
'मैदान' और BMCM ने मिलकर कमाए 15 लाख
इन दोनों के अलावा बॉक्स ऑफिस पर मौजूद ईद रिलीज 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' की हालत अब 'काटो तो खून नहीं' जैसी हो गई है। सोमवार को दोनों फिल्मों में मिलकर भी सिर्फ 15 लाख रुपये की कमाई की है। रिलीज के 33वें दिन जहां 'मैदान' ने 9 लाख रुपये का बिजनस किया है, वहीं 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 6 लाख का कारोबार किया है।
'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' दोनों ही ऑल टाइम डिजास्टर बन चुकी हैं। 350 करोड़ के बजट में बनी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने जहां 33 दिनों में देश में 65.21 करोड़ का व्यापार किया है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 110.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। अजय देवगन की 235 करोड़ में बनी 'मैदान' ने 33 दिनों में देश में 51.34 करोड़ और वर्ल्डवाइड 68.85 करोड़ रुपये कमाए हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…