'लप्पू सा तो रणवीर सिंह...', DON 3 में शाहरुख खान को नहीं देख बौखलाए फैंस, मचा दिया हंगामा
Updated on
09-08-2023 03:15 PM
फिल्ममेकर फरहान अख्तर 9 अगस्त 2023 को 'डॉन' फ्रेंचाइजी की 'डॉन 3' का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। घोषणा के तुरंत बाद 'डॉन 3' ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी। वजह है 'डॉन 3' की कास्ट। इस बार फरहान अख्तर ने बड़ा फेरबदल किया है। दरअसल 'डॉन 3' में शाहरुख खान ने काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने रणवीर सिंह को नया डॉन बनाया है। इस बदलाव पर ट्विटर पर ऑडियंस का जमकर रिएक्शन सामने आ रहा है। फैंस जमकर शाहरुख खान के लिए ट्वीट कर रहे हैं। वह प्रीडिक्ट कर रहे हैं कि 'डॉन 3' SRK के बिना अधूरी है। आइए दिखाते हैं फैंस क्या क्या कह रहे हैं।
'डॉन 3' की स्टारकास्ट के बारे में मेकर्स ने अभी सिर्फ रणवीर सिंह के नाम का ही खुलासा किया है। हालांकि मीडिया गलियारों में कियारा आडवाणी के नाम की चर्चा है कि वह 'रोमा' के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल ऐलान होना बाकि है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं तो लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।
NO SRK NO DON 3हुआ ट्रेंड
फैंस फरहान अख्तर से जिद कर रहे हैं कि अगर वह शाहरुख खान को डॉन 3 में नहीं लाए तो वह फिल्म नहीं देखेंगे। इसी के साथ NO SRK NO DON 3 हैशटैग ट्रेंड होने लगा है। जहां शाहरुख खान के फैंस जमकर ट्वीट्स कर रहे हैं।
लोगों ने तो कहानी का भी अंदाजा लगा लिया
कुछ फैंस ने तो Don 3 की कहानी का भी अंदाजा लगा लिया। एक यूजर ने लिखा कि तीसरे पार्ट में शाहरुख खान की प्लास्टिक सर्जरी होगी। जैसे ही मास्क उतारेंगे तो वह रणवीर सिंह की शक्ल में तब्दील हो जाएगा।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…