दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत उनके गानों और कहानियों के जरिए आज भी जिंदा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं के गानों में अपनी सुरीली आवाज दी, जिससे उन्हें 'स्वर कोकिला' की उपाधि मिली। लता ने संगीत को आध्यात्मिक भक्ति के रूप में देखा और हमेशा इसका बहुत सम्मान किया। हालांकि, 1970 के दशक में, उन्हें एक ऐसा ऑफर मिला जिसे न लेना कई लोगों के लिए मुश्किल होता, फिर भी लता ने इसे नहीं करने का फैसला किया। अपने फ़िल्मी गानों से हटके लता मंगेशकर ने भक्ति संगीत में भी बराबर योगदान दिया। और शायद यही कारण है कि अपने निधन से पहले लता ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के मौके के लिए कुछ भजन और श्लोक रिकॉर्ड किए थे।