चीनी कंपनी की मदद कर बुरे फंसे Lava के एमडी हरिओम राय, ईडी ने किया गिरफ्तार
Updated on
12-10-2023 03:03 PM
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी फोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। वीवो के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। ईडी ने धन-शोधन निवारण अधिनियम के तहत लावा इंटरनेशनल कंपनी के एमडी हरिओम राय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लावा इंटरनेशनल के फाउंडर और एमडी हरिओम राय पर चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो की मदद करने का आरोप लगा है।
वीवो मोबाइल्स मामले की जांच कर रही ईडी ने लावा के फाउंडर और एमडी हरिओम राय के अलावा चीनी नागरिक गुआंगवेन क्यांग, सीए नितिन गर्ग और राजन मलिक को गिरफ्तार किया है । हरिओम राय को चीनी कंपनी की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गुआंगवेन क्यांग एक चीनी नागरिक है। माना जा रहा है कै वीवो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इसने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं नितिन गर्ग वीवो के लिए सीए का काम करता था। वहीं राजन मलिक लावा का ऑडिटर था। इन सबकी सांठगांठ की मदद से वीवो ने अवैध तौर पर 1 लाख करोड़ रुपये भारत से बाहर भेजे हैं।
ईडी ने आरोप लगाया कि इन चारों की ओर से जांच में मदद नहीं मिल रही थी। पूछताछ में टालमटोल कर रहे थे। जिसके बाद ईडी ने चारों की हिरासत मांगी थी। लावा के एमडी हरिओम राय पर आरोप लगे है कि उन्होंने राजन मलिक के साथ मिलकर एफडीआई मानदंडों का उल्लंघन किया। उन्होंने चीन की तरफ से कंट्रोल किए जा रहे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए वीवो चाइना की मदद की। इन लोगों ने वीवो चाइना के लोगों को को भारत में सिक्योरिटी डिपॉजिट्स और ऑफिस स्पेस दिलाने में मदद की।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…