Select Date:

गहलोत के बयान पर वकीलों का आज कार्य बहिष्कार, बीजेपी ने कहा वजह कहीं ना कहीं गहलोत की हताशा

Updated on 01-09-2023 01:36 PM
जयपुर/जोधपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर टिप्पणी का मुद्दा राजस्थान में गरमाया हुआ है। गहलोत की टिप्पणी को लेकर वकीलों और पूर्व जजों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व जजों ने गहलोत के बयान पर त्वरित कर्रवाई और आरोपों की जांच कराने की मांग की है। वहीं राजस्थान के वकीलों ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है। इसके चलते जयपुर और जोधपुर में हाईकोर्ट और अधीनस्थ कोर्ट में काम प्रभावित हो रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी ने तत्काल पूर्णपीठ की बैठक बुलनोन की बात कही है। वहीं इलाहबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा है कि सीएम के पास कोई जानकारी थी तो वे पहले सीजे से बात करते। क्या सीजे से बात की गई। उधर, बीजेपी ने भी गहलोत के इस बयान पर उन्हें घेरा है।


बीजेपी ने कहा वजह कहीं ना कहीं गहलोत की हताशा

गहलोत के बयान को लेकर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी तंज कसा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पर अंगुली उठाने का कारण कहीं ना कहीं उनकी हताशा है। जोशी ने कहा 'मैं सोचता हूं कि न्यायिक प्रक्रिया पर अंगुली उठाने का कारण कहीं ना कहीं उनकी बड़ी हताशा है। मुख्यमंत्री जी (अशोक गहलोत), आपको किसी के ऊपर पर विश्वास नहीं है तो अब राजस्थान की जनता को भी आपके ऊपर विश्वास नहीं है।' उन्होंने यह भी कहा, 'मुझे लगता है कि इस प्रकार के बयान लोकतंत्र में खासकर इतने बड़े पद पर बैठे किसी नेता को शोभा नहीं देता।'

बुधवार को क्या कहा था अशोक गहलोत ने?


गहलोत ने बुधवार को कहा था कि 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मैंने सुना है कि कुछ वकील खुद ही फैसला लिखकर लाते हैं और वही फैसला सुनाया जाता है।' गहलोत ने यह भी कहा कि 'न्यायपालिका में क्या हो रहा है? चाहे निचली हो या ऊपरी (अदालतें), चीजें गंभीर हैं और लोगों को इसके बारे में सोचना चाहिए।'

गुरुवार को दी सफाई, कहा मैंने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाने के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि उन्होंने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान एवं उस पर विश्वास किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कल मैंने ज्यूडिशियरी के करप्शन को लेकर जो कहा वो मेरी निजी राय नहीं हैं। मैंने हमेशा ज्यूडिशियरी का सम्मान एवं उस पर विश्वास किया है। समय-समय पर सुप्रीम कोर्ट के अनेकों रिटायर्ड न्यायाधीशों व रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीशों तक ने ज्यूडिशियरी में भ्रष्टाचार पर टिप्पणयां की हैं एवं उस पर चिंता व्यक्त की है। मेरा न्यायपालिका पर इतना विश्वास है कि मुख्यमंत्री के रूप में जजों की नियुक्ति हेतु हाईकोर्ट कॉलेजियम के जो नाम हमारे पास टिप्पणी के लिए आते हैं, मैंने उन पर भी कभी कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की है। मेरा स्पष्ट मानना है कि हर नागरिक को न्यायपालिका का सम्मान करना चाहिए और ज्यूडिशियरी पर विश्वास करना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.