Select Date:

'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी को अयोध्या में नहीं मिल रहा होटल रूम, कहा- श्रीराम ने बुलाया, हो जाएगी व्यवस्था

Updated on 19-01-2024 02:16 PM
90's का सबसे चर्चित टीवी शो 'रामायण' आज वर्षों के बाद भी उतना ही पसंद किया जाता है। इसके स्टार्स अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह से पहले बुधवार को अयोध्या पहुंचे। अरुण गोविल ने शो में भगवान राम की भूमिका निभाई है, जबकि दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है। सेलेब्स 17 जनवरी को अयोध्या पहुंचे और सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी शेयर की। उद्घाटन समारोह 22 जनवरी को होगा।

बहुप्रतीक्षित राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम समेत कई लोकप्रिय हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आ रहा है जिसमें उन्हें अपने पारंपरिक पीले और लाल कपड़ों में अयोध्या की सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। जहां दीपिका खूबसूरत लाल साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर अरुण और सुनील पारंपरिक पीले कुर्ते में नजर आए।

अयोध्या पहुंची 'रामायण' की कास्ट

हालांकि, लक्ष्मण बने Sunil Lahri ने आज तक से खास बातचीत में अयोध्या में होने वाली मुश्किल के बारे में बात की कि उन्हें अब तक होटल रूम नहीं मिल पाया है। सुनील लहरा ने कहा- अयोध्या को देखकर यकीन नहीं होता है कि ये वही शहर है, जहां हम दो साल पहले शूट के लिए आए थे। बहुत बदल गया है। खासकर यहां की हवाओं में भी आप एनर्जी महसूस कर सकते हैं। यहां की सड़कें या रोड के किनारे लगी दुकानें व मकान सब जगह में भक्ति दिखती है। शहर बहुत क्लीन हो गया है।

सुनील लहरी को नहीं मिल रहा कमरा

अयोध्या की तारीफ करने के बाद सुनील ने बताया- एक मुश्किल ये आ रही है कि होटल में बुकिंग नहीं मिल पा रही है। वहां के सभी होटल्स बुक हैं और कहीं भी कमरा खाली नहीं है। ऐसे में अगर रूम नहीं मिलता है, तो फिर पता नहीं कैसे दर्शन होंगे। मेरी फ्लाइट तो कंफर्म हो चुकी है, लेकिन अब रूम को लेकर यही सोच रहा हूं कि अगर श्रीराम ने वहां तक बुलाया है, तो जरूर कमरे की भी व्यवस्था हो जाएगी।


आम लोगों में एक्साइटमेंट

भव्य उद्घाटन में सेलेब्स को देखने के लिए नेटिज़न्स भी काफी एक्साइटेड हैं। सेलेब्स के आने की खबर को लेकर हर किसी में एक्साइटमेंट है। इंटरनेट पर कई सारी फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.