'लक्ष्मण' सुनील लहरी को अयोध्या से तोहफे में मिला सुंदर राम मंदिर, बोले- छोटी सी राम लला की मूर्ति और मिल जाए
Updated on
30-01-2024 01:27 PM
रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी इस वक्त बहुत खुश हैं। कुछ दिन पहले ही वह अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। और अब हाल ही उन्हें अयोध्या से बेहद सुंदर राम मंदिर गिफ्ट में मिला है। सुनील लहरी ने इसकी झलक एक वीडियो में फैंस के साथ शेयर की। लेकिन उनकी एक इच्छा अधूरी रह गई, जिसके बारे में भी बताया।
सुनील लहरी ने अपने X अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि उन्हें हरिद्वार के गायत्री परिवार के चिन्मय पंड्या जी ने तोहफे में राम मंदिर की प्रतिमूर्ति गिफ्ट की है। सुनील लहरी ने बताया है यह तोहफा बहुत ही कम लोगों को मिला और वह उनमें से एक हैं।
सुनील लहरी को अब चाहिए छोटे राम लला की मूर्ति
अब बस सुनील लहरी की इच्छा है कि उन्हें राम लला की मूर्ति भी मिल जाए, जिससे वह अपने इस राम मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं। देखते हैं कि उनकी यह इच्छा कब पूरी होती है। इससे पहले सुनील लहरी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मिले प्रसाद की झलक दिखाई थी। सुनील लहरी ने बताया था कि राम मंदिर के प्रसाद में उन्हें शबरी के बेर, रुद्राक्ष, लड्डू, कुमकुम, चंदन, तुलसी माला, मिठाई का एक बड़ा डिब्बा, दीया और गंगाजल मिला था।
इन लोगों को बांटा था राम मंदिर का प्रसाद
सुनील लहरी ने राम मंदिर के इस प्रसाद को उन लोगों में बांटा, जो प्राण प्रतिष्ठा और भगवान राम के आशीर्वाद से वंचित रहे थे। सुनील लहरी ने 'रामायण' के अलावा और कई टीवी सीरियलों व फिल्मों में काम किया था, पर लोग उन्हें आज भी 'लक्ष्मण' के रूप में ही याद करते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…