इमरान खान का साथ छोड़ने वाले नेताओं ने बनाया नया संगठन 'डेमोक्रेट्स', बोले- पीटीआई के खिलाफ करेंगे काम
Updated on
06-06-2023 07:49 PM
इस्लामाबाद : सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर 9 मई को हुए हमलों के बाद कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) से किनारा कर लिया था। इसमें फवाद चौधरी जैसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं जिन्हें इमरान के सबसे करीबी लोगों में गिना जाता था। पीटीआई छोड़ने वाले नेताओं ने सोमवार को 'डेमोक्रेट्स' नाम से एक नया संगठन बना लिया। पिछले महीने इमरान की पार्टी छोड़ने वाले पंजाब प्रांत के पूर्व गृह मंत्री हाशिम डोगर इस संगठन के प्रमुख हैं। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मुराद रास भी शामिल हैं।
अभी इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि यह संगठन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) या पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) जैसे कुछ बड़े राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करेगा या नहीं। इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि संगठन पाकिस्तान के चुनाव आयोग से पंजीकरण कराएगा या नहीं। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने रास के हवाले से कहा, 'एक बात स्पष्ट है कि डेमोक्रेट्स सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के विरोध के रूप में काम करना जारी रखेगा।'
'अक्टूबर में ही होंगे चुनाव'
दूसरी ओर पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने चुनाव में देरी की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि बिना देरी किए देश में आम चुनाव अक्टूबर में ही होंगे। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर आम चुनाव गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता के लिए आवश्यक है। अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान-नीत विपक्षी दल पीटीआई ने आशंका जताई है कि सत्तारूढ़ गठबंधन आम चुनाव कराने में देरी कर सकता है।
अगस्त में पूरा होगा कार्यकाल
आसिफ ने रविवार को कहा, 'प्रांतीय विधानसभाएं पांच साल का कार्यकाल अगस्त में पूरी कर रही हैं और अगले 60 दिन के भीतर चुनाव कराए जाएंगे।' 'द ट्रिब्यून एक्सप्रेस' अखबार के मुताबिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता से जब पूछा गया कि समय पर चुनाव कराने का अभिप्राय क्या है, तो रक्षामंत्री ने कहा, 'अक्टूबर में। चुनाव बिना किसी देरी के अक्टूबर में ही कराए जाएंगे।'
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…