भारत से कुछ सीखो...सऊदी प्रिंस तुर्की अल फैसल ने हमास-इजरायल पर निकाली भड़ास, फिलिस्तीन को दी सलाह
Updated on
23-10-2023 02:22 PM
रियाद: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में ही अब भारत की भूमिका पर भी बातें होने लगी हैं। इन सबके बीच ही सऊदी अरब के प्रिंस तुर्की अल-फैसल ने मध्य पूर्व में मौजूदा हिंसा पर एक अहम भाषण हाल ही में दिया है। इस भाषण के दौरान उन्होंने 'असैन्य विद्रोह और अवज्ञा' (civil disobedience) का जिक्र किया है। उन्होंने अपने भाषण में भारत का जिक्र भी किया है। प्रिंस तुर्की अल फैसल कहा कि भारत में किस तरह से ब्रिटिश साम्राज्य को भी हिलाकर रख दिया और उसे खत्म कर दिया था। इस भाषण में उन्होंने नागरिकों पर हमला करने के लिए हमास और इजरायल दोनों की निंदा की।
क्यों हुआ भारत में ब्रिटिश राज का पतन प्रिंस तुर्की अल-फैसल किसी समय में सऊदी इंटेलीजेंस के मुखिया भी रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सैन्य कब्जे वाले सभी लोगों को कब्जे का विरोध करने का अधिकार है, यहां तक कि बहुत ही आक्रामक तौर पर। मैं फिलिस्तीन में सैन्य विकल्प का समर्थन नहीं करता। मैं असैन्य विद्रोह और अवज्ञा को प्राथमिकता देता हूं। यही वह वजह थी जिससे भारत में ब्रिटिश साम्राज्य और पूर्वी यूरोप में सोवियत संघ का पतन हो गया था। मैं हमास और इजरायल सरकार की कार्रवाइयों की निंदा करता हूं। इस संघर्ष में कोई नायक नहीं हैं, सिर्फ पीड़ित हैं। तुर्की अल फैसल इस समय सऊदी के सीनियर ऑफिसर हैं।
हमास के हमले से मिला बहाना उन्होंने ये बातें अमेरिका में बेकर इंस्टीट्यूट में अपने संबोधन के दौरान कहीं हैं जो पिछले हफ्ते उन्होंने दिया था। फैसल ने कहा, 'मैं हमास द्वारा नागरिकों को निशाना बनाए जाने की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं। इस तरह का निशाना हमास के इस्लामी पहचान के दावों को झुठलाता है।' उन्होंने कहा कि इस्लाम युद्ध की स्थिति में भी निर्दोष नागरिकों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाने पर रोक लगाता है।' सऊदी राजकुमार ने कहा, हमास के हमले ने इजरायल की सरकार को उच्च नैतिक आधार दिया है। हालांकि इसे एकमत से खारिज कर दिया गया है।उनका कहना था कि हमास के हमले ने इजरायली सरकार को गाजा से नागरिकों को खत्म करने और उन पर बमबारी करने का बहाना भी दिया है।
हमले से शांति प्रक्रिया पटरी से उतरी फैसल का कहना था कि हमास की वजह से इजरायल-फिलिस्तीन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के सऊदी अरब के प्रयास को नुकसान पहुंचा है। सऊदी नेता का कहना था कि हमास का हमला बेवजह था और उन्होंने पश्चिमी देशों की भी निंदा की। उन्होंने पूछा, 'इजरायल ने तीन-चौथाई सदी में फिलिस्तीनी लोगों के साथ जो किया है, उसे ज्यादा उकसावे की क्या जरूरत है।' उन्होंने कहा कि इजरायली सेना फिलिस्तीनियों को निशाना बनाकर मार रही है, नागरिकों को जेल में डाल रही है और फिलिस्तीनी की जमीन पर कब्जा कर रही है।
क्या हैं भाषण के मायने प्रिंस तुर्की ने फिलिस्तीनियों द्वारा इजरायलियों को मारे जाने पर आंसू बहाने के लिए पश्चिमी राजनेताओं की भी निंदा की। फैसल के स्पष्ट भाषण को स्थिति पर सऊदी नेतृत्व की सोच का अब तक का सबसे स्पष्ट संकेतक माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, सऊदी अरब के शासक हमास को अच्छी नजर से नहीं देखते हैं। वास्तव में, क्षेत्र की कई सरकारें इस भावना से सहमत हैं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…