करोड़पति हुए निवेशक
नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के शेयर में निवेश करने वाले आज करोड़पति हो गए हैं। साल 2001 में 5 अक्टूबर को एनसीसी के शेयर 87 पैसे के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं बीते शुक्रवार को एनसीसी के शेयर 155 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी निवेशक ने साल 2001 में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे करोड़ों रुपयों का रिटर्न मिलता। किसी ने एक साल पहले 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो आज उसे 2 लाख 16 हजार रुपये का रिटर्न मिलता। छह महीने पहले 1 लाख रुपये निवेश करने वालों के पास आज 1.36 लाख रुपये होते। वहीं 5 वर्ष पहले एक लाख रुपये लगाने वाले निवेशकों के पास आज के समय में 2 लाख 31 हजार रुपये होते।इस शेयर ने निवेशकों को करीब 22 साल के दौरान इसके शेयर ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। पिछले 20 वर्षों के दौरान इस स्टॉक ने निवेशकों को 2,744 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। निवेशकों को उम्मीद है कि इस शेयर में आने वाले समय में भी बंपर उछाल देखने को मिल सकता है।
