Select Date:

'जवान' में डबल रोल छोड़िए, 27 साल पहले शाहरुख खान ने किया था ट्रिपल रोल, पर फिल्म थी सुपर फ्लॉप

Updated on 01-09-2023 02:50 PM
'जवान', 'जवान' और सिर्फ 'जवान'। मौजूदा वक्त में शाहरुख खान की 'जवान' का डंका चारों ओर बजा हुआ है। 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी के मौके पर एटली के निर्देशन में बनी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एक बार फिर किंग खान शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक मौका ऐसा भी था जब उन्होंने तीन-तीन रोल एक ही फिल्म में निभाए थे। चलिए फिल्मी फ्राइडे सीरीज में आपको 'जवान' एक्टर शाहरुख खान के उस फिल्म के किस्से से आपको रूबरू करवाते हैं।

शाहरुख खान ने अपने 30 साल के करियर में 'जवान' से पहले करीब 8 बार डबल रोल प्ले किया है। आखिरी बार वह फरहान अख्तर की 'डॉन' में 'मार्क' और 'विजय' नाम के दो-दो रोल को निभाते दिखे थे। इससे पहले वह 'डुप्लीकेट', 'ओम शांति ओम', 'फैन', 'रा.वन', 'पहेली' जैसी फिल्मों में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई थी।

शाहरुख खान की वो इकलौती फिल्म

शाहरुख खान के करियर में केवल एक ही फिल्म ऐसी है जब उन्होंने ट्रिपल रोल में काम किया था। ये फिल्म थी 'इंग्लिश बाबू देसी मेम'। शाहरुख खान के अपोजिट इस फिल्म में सोनाली बेंद्रे नजर आई थीं जो कि साल 1996 में रिलीज हुई थी।

शाहरुख खान ने निभाए थे एक ही फिल्म में तीन रोल

26 जनवरी 1996 में रिलीज हुई 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' में शाहरुख खान ने ट्रिपल रोल प्ले किया था। ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन सच है। उन्होंने बिजनेसमैन 'गोपाल मयूर' के साथ उनके बेटों 'हरि' और 'विक्रम' का रोल निभाया था।

'इंग्लिश बाबू देसी मेम' को ओटीटी पर देखिए

इस फिल्म में शाहरुख खान और सोनाली बेंद्रे के अलावा किरण कुमार, सैयद जाफरी, विवेक वसवानी, सुधीर दाल्वी, अंजू महेंद्रू से लेकर कई स्टार्स नजर आए थे। इसे सरकार राज और हंसते जख्म जैसे फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर Praveen Nischol ने बनाया था। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो ये 2 घंटा 43 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। जिसे दर्शक घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।

फ्लॉप रहा था शाहरुख खान का ट्रिपल रोल

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' फ्लॉप फिल्म रही थी। साढ़े तीन करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी तो और वीकेंड तक आते आते इसकी कमाई 1 करोड़ रुपये हो गई थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' ने 3.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

क्या जवान बनेगी शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

शाहरुख खान की Jawan को लेकर तरह तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही है। रिलीज से 7 दिन पहले मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग की खिड़की भी खोल दी है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि 'जवान' पहले दिन 70-80 करोड़ रुपये कमा सकती हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का तो ये भी दावा है कि 'जवान' वर्ल्ड वाइड पहले ही दिन 100 करोड़ के पार चली जाएगी। खैर शाहरुख इतिहास रच पाएंगे या नहीं? ये तो समय ही बताएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.