एक करोड़ की छोड़ी नौकरी, शुरू किया कारोबार, आज शुगर कॉस्मेटिक्स को बना दिया 500 करोड़ की कंपनी
Updated on
17-10-2023 10:34 AM
नई दिल्ली: कहते हैं असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है। अगर अपनी असफलताओं से सीखा जाए तो आपको सक्सेस होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है टीवी शो शॉर्क टैंक (Shark Tank) की जज विनीता सिंह ने। दो स्टार्टअप की असफलता ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने शुगर कॉस्मेटिक (Sugar Cosmetics) की नींव रखी। आज कंपनी के देश में 130 से ज्यादा शहरों में ढाई हजार से ज्यादा आउटलेट हैं। कंपनी के आउटलेट की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुगर कॉस्मेटिक एक ऐसा भारतीय ब्रैंड है जो कम समय महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हुआ. मात्र 7 साल पहले शुरू हुई इस कंपनी ने बड़ी सफलता हासिल की है। विनीता सिंह (Vineeta Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कारोबार जगत की दुनिया में वह जाना पहचाना नाम हैं। आज उनकी कंपनी का कारोबार 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। करीब 10 सालों में उन्होंने कामयाबी का यह सफर तय किया है।
ठुकराया एक करोड़ की नौकरी का ऑफर
बचपन से वह पढ़ाई-लिखाई में बेहद अच्छी थीं। उनका जन्म 1983 में गुजरात के आणंद जिले में हुआ। मां पीएचडी। पिता एम्स में बायोफिजिस्ट। शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से हुई। विनीता आईआईटी और आईआईएम से पढ़ी हैं। सिर्फ 23 साल की उम्र में उन्हें इनवेस्टमेंट बैंक में 1 करोड़ रुपये की जॉब ऑफर हो रही थी। लेकिन, उन्होंने इसे ठुकराकर अपना कारोबार करने का फैसला किया। कारोबार की राह पर चलने का उनका सफर बेहद मुश्किल था। विनीता के सामने भी वे तमाम समस्याएं आईं जो किसी उद्यमी के सामने आती हैं। लेकिन, वह हर मुश्किल को पार करती गईं।
ऐसे शुरू हुई शुगर कॉस्मेटिक्स
विनीता ने साल 2015 में शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की। ग्राहक शिक्षा व्यवसाय के केंद्र में थी। विनीता के मुताबिक, महिलाओं को विंग्ड आईलाइनर खरीदने से पहले उसका इस्तेमाल कैसे करें, यह जानना जरूरी है। टीम ने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए YouTube, Instagram और Sugar के अपने ऐप का इस्तेमाल किया। शुरुआत में, शुगर कॉस्मेटिक्स ने तय किया कि कंपनी वहां मौजूद रहेगी, जहां उसके ग्राहक खरीदारी करते हैं, चाहे वह स्थानीय दुकान हो, शॉपर्स स्टॉप या नायका। शुगर कॉस्मेटिक्स को विनीता सिंह (Vineeta Singh) और उनके पति कौशिक मुखर्जी ने मिलकर शुरू किया है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…