'गेम ऑफ थ्रोन्स' से कॉपी किया गया है 'लियो' का पोस्टर? थलपति विजय के खूंखार रूप पर उठ रहे सवाल
Updated on
22-06-2023 09:28 PM
लोकेश कनगराज के साथ थलपति विजय की 'लियो' इस साल की बड़ी फिल्म है। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर गुरुवार को उनके बर्थडे पर रिलीज कर दिया गया है। अब एक्टर का पहला लुक वायरल हो गया है। फैंस इसकी तुलना वेब सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से कर रहे हैं। ट्विटर पर कुछ फैंस ने 'लियो' और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के पोस्टरों का एक कोलाज बनाया और दिखाया कि दोनों कितनी सिमिलर हैं। 'लियो' के पोस्टर में थलपति विजय को उनके भयंकर एक्शन-हीरो अवतार में दिखाया गया है, जो हाथ में खून से लथपथ स्लेजहैमर लिए भाग रहे हैं और जंगल में उनके पीछे एक भेड़िया पड़ा है। पोस्टर में उनका लुक खूंखार लग रहा है।
Leo का पोस्टर बहुत हद तक 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के जैसा ही है। सुपरस्टार Thalapathy Vijay के भयंकर अवतार को छोड़कर, लोमड़ी, तलवार और बैकग्राउंड काफी हद तक सेम ही है। सोशल मीडिया पर कुछ नेटिज़न्स ने दिलचस्प तरीके से इसकी तुलना की। एक यूजर ने कमेंट किया, 'दोनों एक जैसी ही हैं', कुछ ने ऐसी तुलना को अच्छे तरीके से लिया और लिखा, 'मुझे भी ऐसा ही महसूस हो रहा है।' जब से फिल्म की घोषणा की गई है, डायरेक्टर ने बताया कि यह कहानी आग, बर्फ और सिनेमा से कई एलिमेंट्स को लेकर बनाई जाएगी।
'लियो' के पोस्टर में खून से लथपथ हाथ किसके?
अगर हम 'लियो' के पहले पोस्टर को ध्यान से देखें, तो उसमें खून से लथपथ एक हाथ और दांत भी नजर आ रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये किसका हाथ है और इसकी थ्योरी क्या है तो आइए हम आपको बताते हैं। ट्विटर पर कुछ फैंस के अनुसार, हाथ और दांत विजय सेतुपति के कैरेक्टर संथानम के हैं। वे यह साबित करने में जुटे हुए हैं कि लियो लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जहां वह फिल्म में अपने पुराने कैरेक्टर को वापस एक्शन में लाएंगे। खैर, ये सच है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन पोस्टर ने फैंस को चौंका दिया है।
'लियो' की कास्ट
तृषा कृष्णन फिल्म में लीड एक्ट्रेस हैं। वह 14 साल बाद विजय के साथ जोड़ी बना रही हैं। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पहले से ही 'केजीएफ' में विलन को रोल में नजर आ चुके हैं, वो 'लियो' में फिर से खलनायक के रूप में लौट रहे हैं। यह तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म होगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…