Select Date:

एक मुलाकात ले डूबी लीबिया की विदेश मंत्री सस्पेंड, इजरायली मंत्री से मुलाकात के बाद देशभर में हुए प्रदर्शन

Updated on 29-08-2023 02:16 PM
काहिरा: लीबिया के प्रतिद्वंद्वी प्रधानमंत्रियों में से एक अब्दुल हामिद दबीबा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री नाजला मंगौश को निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब एक दिन पहले ही इजराइल ने दावा किया था कि उसके विदेश मंत्री एली कोहेन ने पिछले सप्ताह मंगौश से मुलाकात की थी। इजराइल के विदेश मंत्री और मंगौश के बीच मुलाकात को लेकर लीबिया की सड़कों पर प्रदर्शन किये गए। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में राष्ट्रीय एकता सरकार का नेतृत्व करने वाले दबीबा ने मंगौश और इजराइली नेता के बीच मुलाकात की जांच का आदेश दिया है।

यह मुलाकात लीबिया और इजराइल के नेताओं के बीच ऐसी पहली मुलाकात है। लीबिया के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, बैठक के बारे में इजराइल की घोषणा के बाद मंगौश तुर्की भाग गईं। इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन और मंगौश ने पिछले सप्ताह रोम में मुलाकात की थी। कोहेन ने कहा कि उन्होंने लीबिया के पूर्व यहूदी समुदाय की धरोहर को संरक्षित करने के महत्व पर चर्चा की, जिसमें उपासना स्थलों और कब्रिस्तानों की मरम्मत भी शामिल है।

लीबिया ने क्या कहा

इजराइल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत में मानवीय मुद्दों, कृषि और जल प्रबंधन के लिए संभावित इजराइली सहायता पर भी चर्चा हुई। इस बीच, लीबिया के विदेश मंत्रालय ने इस बैठक को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए इसे "इटली के विदेश मंत्री के साथ बैठक के दौरान बिना तैयारी के हुई एक अनौपचारिक बैठक" बताया। उसने एक बयान में कहा कि कोहेन के साथ मंगौश की मुलाकात में 'कोई वार्ता, समझौता या परामर्श' शामिल नहीं था। मंगौश को निलंबित करने के दबीबा के फैसले से पता चलता है कि उन्हें बैठक के बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि लीबिया के दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री को अपने विदेश मंत्री और इजराइली विदेश मंत्री के बीच बातचीत के बारे में पता था।

प्रधानमंत्री को दी थी जानकारी

अधिकारियों में से एक ने कहा कि दबीबा ने पिछले महीने बैठक के लिए हरी झंडी दी थी जब वह रोम की यात्रा पर थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगौश के साथ समन्वय में मुलाकात की व्यवस्था की। दूसरे अधिकारी ने कहा कि बैठक लगभग दो घंटे तक चली और मंगौश ने त्रिपोली लौटने के बाद सीधे प्रधानमंत्री को इसके बारे में जानकारी दी। वहीं, अधिकारी ने कहा कि इजराइली घोषणा से आश्चर्यचकित मंगौश, तुरंत लीबिया की राजधानी से एक निजी उड़ान से इस्तांबुल भाग गईं। दोनों अधिकारियों ने यह जानकारी नाम गुप्त रखने शर्त पर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.