लगातार चौथे दिन उछला एलआईसी का शेयर, सात महीने के टॉप पर, क्या करें इन्वेस्टर्स
Updated on
06-09-2023 03:04 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के शेयरों में आज लगातार चौथे दिन तेजी रही। इसके साथ ही कंपनी का शेयर सात महीने के टॉप पर पहुंच गया। बीएसई पर कारोबार के दौरान इसमें 4.5 फीसदी तेजी रही और यह 690 रुपये पर पहुंच गया। कीमत में तेजी के साथ-साथ इसके वॉल्यूम में भी भारी उछाल देखने को मिला। कंपनी का शेयर 27 जनवरी, 2023 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहे है। आज की तेजी के साथ ही कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर से 30 परसेंट उछल चुका है। 29 मार्च को यह 530.20 रुपये स्तर क चला गया था। इसका उच्चतम स्तर 918.95 रुपये है जो इसने पिछले साल 20 दिसंबर को छुआ था।
एलआईसी के शेयरों में पिछले तीन महीनों में 14 फीसदी से अधिक तेजी आई है। हालांकि इस साल की बात करें तो यह लगभग फ्लैट चल रहा है जबकि पिछले एक साल में इससे केवल पांच परसेंट रिटर्न दिया है। एलआईसी के टॉप मैनेजमेंट ने ज्यादा प्रॉफिटेबल प्रॉडक्ट्स बेचने पर फोकस बनाने की बात कही है। जून तिमाही में कंपनी ने दो नॉन-पार प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में जो कदम उठाए थे उनका नतीजा अब दिखने लगा है। उन्होंने 917 रुपये के टारगेट के साथ एलआईसी का शेयर खरीदने की सलाह दी है।
वेलस्पन के शेयर बेचे
इस बीच एलआईसी ने पिछले दस महीने में वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) में अपनी हिस्सेदारी में 2.05 फीसदी की कटौती की है। एलआईसी ने मंगलवार को शेयर मार्केट को बताया कि उसने वेलस्पन ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी 7.252% से घटाकर 5.202% कर दी है। 10 नवंबर, 2022 से चार सितंबर, 2023 के दौरान एलआईसी के 53,62,088 इक्विटी शेयर बेचे हैं। इस साल वेलस्पन के शेयरों में 45 परसेंट तेजी आई है। पिछले तीन महीने में यह 27 परसेंट और एक साल में 36 परसेंट उछला है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…