जुरासिक काल की तरह धरती की टाइमलाइन में जुड़ेगा नया अध्याय, कनाडा की झील बदलेगी दुनिया का इतिहास!
Updated on
12-07-2023 01:39 PM
वॉशिंगटन: वैज्ञानिकों ने एक बेहद महत्वपूर्ण खोज की है। वैज्ञानिकों ने एक भूवैज्ञानिक स्थल को खोजा है, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह एंथ्रोपोसीन नाम के प्रस्तावित नए युग को दर्शाता है। यह खोज पृथ्वी के इतिहास की आधिकारिक समयरेखा को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एंथ्रोपोसीन शब्द का इस्तेमाल पहली बार साल 2000 में हुआ था, जिसे यह दर्शाने के लिए प्रस्तावित किया गया था कि इंसानी गतिविधि ने दुनिया को गहराई से बदल दिया है। बाद में यह अध्ययन के विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाने वाला शैक्षणिक शब्द बन गया।
लीसेस्टर विश्वविद्यालय में भूगोल, भूविज्ञान और पर्यावरण स्कूल की मानद प्रोफेसर और एंथ्रोपोसीन वर्किंग ग्रप के अध्यक्ष कॉलिन वाटर्स ने कहा, 'जब 8 अरब लोग ग्रह पर प्रभाव डाल रहे हैं, तो इसका असर होना तय है।' उन्होंने आगे कहा, 'हम एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जिसे एक नए भूवैज्ञानिक युग की तरह परिभाषित किया जाना चाहिए।' एंथ्रोपोसीन वर्किंग ग्रुप (AWG) में 35 भूवैज्ञानिक शामिल हैं, जो 2009 से एंथ्रोपोसीन को पृथ्वी की आधिकारिक टाइमलाइन में शामिल करने के लिए काम कर रहा है।
कब से शुरू होता है एंथ्रोपोसीन युग
इस ग्रुप ने 2016 में कहा कि एंथ्रोपोसीन युग की शुरुआत 1950 के आसपास शुरू हुआ। यह परमाणु हथियार परीक्षणों की शुरुआत का समय था, जिससे प्लूटोनियम के भू-रासायनिक निशान दुनिया भर में पाए जा सकते हैं। तब से शोधकर्ताओं ने 12 साइटों पर विचार किया है, जो उनके प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए आवश्यक और महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रदान कर सकते हैं। इनमें से 9 पर मतदान हुआ। वैज्ञानिकों ने मंगलवार को कनाडा के ओंटारियो की क्रॉफर्ड झील को एंथ्रोपोसीन के भूवैज्ञानिक प्रभाव को पकड़ने वाला सबसे अच्छी साइट माना। हालांकि हर कोई एंथ्रोपोसीन को एक भूवैज्ञानिक वास्तविकता या एक नया युग घोषित करने पर सहमत नहीं है।
कई युगों में बांटा जाता है पृथ्वी का इतिहास
भूगर्भिक टाइमलाइन पृथ्वी के 4.5 अरब वर्ष के इतिहास पर हमारी समझ के लिए आधिकारिक रूपरेखा प्रदान करता है। भूवैज्ञानिक हमारे ग्रह के इतिहास को कई तरह के युगों और उसके अंदर भी युगों में बांटते हैं। उदाहरण के तौर पर देखें तो हम इस समय मेघालयन युग में रहते हैं जो होलोसीन युग का हिस्सा है जो आज से 11,700 साल पहले आखिरी हिमयुग के खत्म होने के बाद शुरू हुआ। होलोसीन युग चतुर्धातुक काल का हिस्सा है और इसके टाइमलाइन के अंतिम छोर पर जाने के बाद यह 53 करोड़ साल का समय बनेगा। भूवैज्ञानिक अध्यायों का नाम अक्सर उन स्थानों के नाम पर होता है, जहां इसका अध्ययन किया जाता है। जैसे जुरासिक काल का नाम फ्रांस के जुरा पर्वत में जीवाश्म से भरी चट्टानों के नाम पर रखा गया।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…