लियोनेल मेसी बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी, अपना रिकॉर्ड टूटने पर मिरोस्लाव क्लोज ने दी शाबाशी
Updated on
23-06-2026 01:31 PM
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 2 गोल दागकर फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये कीर्तिमान जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के नाम था। जिन्होंने कुल 16 गोल किए थे, अब 18 गोल के साथ मेसी उनसे आगे निकल गए हैं। इस खास मौके पर क्लोज ने मेसी की दिल खोलकर तारीफ की है।
मिरोस्लाव क्लोज ने अपना रिकॉर्ड टूटने पर दिया रिएक्शन
मिरोस्लाव क्लोज ने लियोनेल मेसी की जमकर तारीफ की है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही उन्होंने मेसी की ओर से अपना रिकॉर्ड टूटने को लेकर बयान दिया था। अब आखिरकार ऐसा हो गया है तो क्लोज ने कहा, 'मैंने हमेशा से कहा है कि मेसी का कोई तोड़ नहीं है। वे दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर हैं। मुझे हमेशा अच्छा लगता है जिस तरह से वे मुश्किल हालातो का सामना करते हैं और उनसे ऊपर उठते हैं।
फीफा वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी का प्रदर्शन
लियोनेल मेसी अपना 6वां फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। साल 2006 से ये सिलसिला शुरू हुआ था। पहली बार में उन्होंने सिर्फ एक गोल किया था। 2014 में 4 गोल करने के बाज मेसी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अर्जेंटीना जब 2022 में चैंम्पियन बनी थी तो मेसी की ओर से 7 गोल देखने को मिले थे। वहीं मौजूदा विश्व कप में अल्जीरिया के खिलाफ 3 और ऑस्ट्रिया के सामने 2 गोल दागे हैं। मेसी को इस संस्करण में रोकना मुश्किल नजर आता है। वे अपने देश के लिए एक और वर्ल्ड कप जीतने के लिए जान झोंकते हुए नजर आ रहे हैं।
अल्जीरिया को ऐसे दी मात
अंत में बात की जाए मैच की तो शुरुआत में ऑस्ट्रिया ने मजबूत डिफेंस से अर्जेंटीना के लिए दिक्कत खड़ी की हुई थी। 38वें मिनट में जाकर पहला गोल हुआ, लियोनेल मेसी ने अपनी क्लास दिखाते हुए विपक्षी खेमे के डिफेंस को छकाया और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के बाद एक्स्ट्रा समय में अल्जीरिया की ओर से स्कोर बराबर करने के ढ़ेरों प्रयास किए गए। मेसी ने 95वें मिनट में एक और गोल दागकर ऑस्ट्रिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…