Select Date:

चीन की खस्ता हालत पर Lipstick King के भी निकल गए आंसू, नहीं देखी जा रही देश की बदहाली

Updated on 12-09-2023 06:47 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश चीन आजकल परेशान (China Economy Crisis) है। आर्थिक मोर्चे पर उसे एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। देश का नेतृत्व इकॉनमी को मैनेज करने में नाकाम हो रहा है और लोगों का उस पर भरोसा टूट रहा है। लोग पैसे खर्च करने के बजाय बचत करने में लगे हैं। विदेशी कंपनियों ने चीन से बोरिया बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है और दुनिया में चीनी सामान की मांग घट रही है। इससे देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। इकॉनमी में जान फूंकने की सरकार की कोशिश अब तक नाकाम रही है। हालत यह हो गई है कि लोगों के लिए आम जरूरत की चीजें भी बहुत महंगी लगने लगी है।

चीन की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इस एक घटना से लगाया जा सकता है। ली जियाकी चीन से सबसे पॉपुलर इंटरनेट सेलिब्रिटीज में से एक है। Taobao के लाइवस्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 7.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं। एक बार उन्होंने अलीबाबा कि फाउंडर जैक मा के खिलाफ सेल्स कंप्टीशन में पांच मिनट में 15,000 लिपस्टिक्स बेच दिए थे। इसके बाद वह चीन के लिपस्टिक किंग के रूप में मशहूर हो गए। 31 साल के जियाकी रविवार को एक कमेंट के कारण विवादों में आ गए। जियाकी जब लाइवस्ट्रीम में एक आईब्रो पेंसिल बेच रहे थे तो एक दर्शक ने इसे काफी महंगा बताया।

क्या है मामला

चीन के घरेलू ब्रांड Florasis की इस आईब्रो पेंसिल की कीमत 79 युआन यानी करीब 10.80 डॉलर है। एक दर्शक ने कहा कि यह काफी महंगी है। इस पर जियाकी ने कहा, 'महंगी! इसकी कीमत कई साल से यही है। ऐसी बकवास मत करिए। घरेलू ब्रांड्स के लिए अपना अस्तित्व बचाए रखना मुश्किल है। कभी-कभी आपको अपने गिरेबान में भी झांककर देखना चाहिए कि कई साल बाद भी आपकी सैलरी बढ़ी है या नहीं। आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं या नहीं। उनका यह कमेंट जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने जियाकी की बात से उन लोगों को ठेस पहुंची है जो बदहाल इकॉनमी में दो जून की रोटी कमाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक यूजर ने देश की माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर लिखा, 'हम हर महीने 3000 युआन (411 डॉलर) कमाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। सेलिब्रिटीज के लिए पैसा बनाना आसान है। हम भी चाहते हैं कि हमें अच्छी नौकरी और पैसा मिले।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि पूंजीवादी बनना अलग बात है। आप भूल गए हैं कि आप कैसे यहां तक पहुंचे हैं। इससे जियाकी को लोगों से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनकी बात से हर किसी को ठेस पहुंची है। जियाकी ने कहा, 'मैं जानता हूं कि हर किसी के लिए काम करना आसान नहीं है। मैंने जो कुछ कहा, उससे लोगों को ठेस पहुंची है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'

बेरोजगारी चरम पर

लेकिन जियाकी की माफी से भी यूजर्स शांत नहीं हुए। एक ही दिन में Weibo पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 11 लाख घट गई। चीन में बेरोजगारी का आंकड़ा इस स्तर तक पहुंच गया है कि सरकार ने इसे जारी करना ही बंद कर दिया है। अगस्त में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में महज 0.1 परसेंट की तेजी आई जो बाजार की उम्मीदों से कहीं कम है। इसी तह प्रॉड्यूसर प्राइस इंडेक्स में भी पिछले साल के मुकाबले तीन परसेंट की गिरावट आई है। इसमें लगातार 11वें महीने गिरावट रही है। कई विदेशी कंपनियों ने चीन से अपना बोरिया बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। साथ ही अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने चीन से सामान मंगाना कम कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.