Select Date:

लोकसभा घुसपैठ केस के मास्टरमाइंड ललित का सरेंडर सबूत मिटाने के लिए चारों साथियों के फोन जलाए

Updated on 15-12-2023 01:10 PM

संसद में घुसपैठ केस के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा ने गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने ललित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह महेश नाम के एक व्यक्ति के साथ दिल्ली के कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन पहुंचा था।

पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो बनाने के बाद ललित ने उसे इंस्टाग्राम पर डाला और कोलकाता के एक NGO को भेजा, ताकि ये मीडिया तक पहुंच सके। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। वह अपने सभी साथियों के मोबाइल फोन भी ले गया था, जिसे उसने जला दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

इसके बाद ललित बस से राजस्थान के नागौर पहुंचा। वहां वह अपने दो दोस्तों से मिला और एक होटल में रात बिताई। जब उसे एहसास हुआ कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह एक दोस्त के साथ बस से वापस दिल्ली आ गया। यहां उसने सरेंडर कर दिया। फिलहाल वह पुलिस की स्पेशल सेल की कस्टडी में है।

वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम शनिवार या रविवार को संसद में सुरक्षा चूक के सीन को रीक्रिएट करेगी। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए सभी आरोपियों को संसद परिसर ले जाया जाएगा। इससे दिल्ली पुलिस ये पता लगाएगी कि आरोपी कैसे संसद भवन में दाखिल हुए और कैसे अपने प्लान को अंजाम दिया।

वीडियो ललित ने बनाए, फेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट करना चाहता था

संसद में घुसपैठ कर स्मोक कैन चलाने वाले सभी आरोपी भगत सिंह फैंस क्लब में शामिल थे। सोशल मीडिया ग्रुप पर ये लोग अपनी विचारधारा वाली पोस्ट डालते थे और वर्चुअली मिले। कई राज्यों के लोग इस क्लब से जुड़े हुए हैं। पांचवें आरोपी गुरुग्राम के विशाल शर्मा से हिरासत में पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का किसी आतंकी संगठन से संबंध सामने नहीं आया है। सभी करीब डेढ़ साल से संसद में घुसपैठ की साजिश रच रहे थे। तब वे मैसुरु में मिले।

मार्च में मनोरंजन को रेकी करने को कहा
पुलिस के अनुसार ललित झा ने मार्च में मनोरंजन को संसद भवन की रेकी को कहा। सागर भी जुलाई में संसद भवन आया, लेकिन भीतर नहीं जा पाया। मनोरंजन और सागर ने देखा कि यहां जूतों की जांच नहीं होती है, इसलिए स्मोक कैन को जूतों में छिपाया था।

  • 10 दिसंबर को सभी दिल्ली पहुंचे, मनोरंजन फ्लाइट से आया। राजस्थान से भी एक अन्य को दिल्ली में पहुंचना था।
  • अमोल ने ठाणे से लाए स्मोक कैन सभी को इंडिया गेट पर बांटे। सदर बाजार से तिरंगे भी खरीदे। सागर ने दो पास हासिल किए, इसलिए सागर-मनोरंजन ही संसद में दाखिल हुए। सागर ने लखनऊ में एक कारीगर से जूतों में कैन छिपाने की जगह बनवाई थी।
  • ललित ने अमोल-नीलम के संसद के बाहर स्मोक कैन चलाने के वीडियो बनाए और बंगाल में NGO चलाने वाले नीलाक्ष को भेजे। नीलाक्ष ने पुलिस को बताया कि ललित अप्रैल में ही NGO से जुड़ा था, वह अपनी पहचान को गुप्त रखता था।
  • ललित स्मोक कैन चलाने को फेसबुक पर लाइव करना चाहता था। ललित ने चारों आरोपियों के मोबाइल अपने पास रख लिए थे।
  • दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे भी मिले हैं।
  • कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेजा
    वहीं, 13 दिसंबर को संसद में घुसपैठ करने वाले दो आरोपियों और उनके दो सहयोगियों को गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ UAPA की कार्रवाई भी की गई। दिल्ली पुलिस ने कहा है- ये प्लांड अटैक था।

  • अब तक हुई कार्रवाई... 8 सुरक्षाकर्मी बर्खास्त, जांच शुरू

    • सुरक्षा में चूक के चलते संसद सचिवालय ने गुरुवार को 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनके नाम रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र हैं।
    • संसद में बुलेट प्रूफ एनक्लोजर, विजिटर गैलेरी में ग्लास और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। इनकी लागत 35 करोड़ रुपए के आसपास होगी।
    • संसद में प्रवेश करने वाले विजिटर्स की फ्रिस्किंग (जामा तलाशी) की जा रही है। जूते भी खुलवाए जा रहे हैं।
    • राज्य सभा सचिवालय ने सांसद डेरेक ओ'ब्रायन के आचरण की जांच का मामला संसद की विशेषाधिकारी कमेटी को भेजा है। तीन महीने में रिपोर्ट मांगी गई है। सस्पेंशन के विरोध में ब्रायन देर शाम तक संसद में धरने पर बैठे रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.