Select Date:

'लोकेश कनगराज के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य की जांच हो, Leo फिल्‍म पर बैन लगे', मद्रास हाई कोर्ट में अनूठी याच‍िका

Updated on 04-01-2024 01:59 PM
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरई बेंच के पास एक अनूठी याचिका आई है। अब तक हमने फिल्‍मों के विरोध में उसे बैन करने या रिलीज पर रोक लगाने जैसी अपील की बात सुनी है। लेकिन हाई कोर्ट में एक शख्‍स ने डायरेक्‍टर लोकेशन कनगराज के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की मांग की है। मदुरई के राजू मुरुगन नाम के इस शख्‍स ने अपनी याचिका में लोकेशन के डायरेक्‍शन में बनी थलापति विजय की 'लियो' को हिंसक बताते हुए फिल्‍म पर बैन लगाने की मांग की है। साथ ही यह भी अपील की है कि लोकेश कनगराज की मनोवैज्ञानिक जांच होनी चाहिए।

याचिका में तर्क दिया गया है कि 'लियो' में ऐसे सीन्‍स हैं, जो हिंसा को बढ़ावा देते हैं। इनमें हथियारों के उपयोग, धार्मिक प्रतीक और नशीली दवाओं के उपयोग के साथ ही महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा शामिल हैं। फिल्म पर आरोप लगाया गया है कि इसमें दंगों, अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी, हथ‍ियारों के उपयोग जैसी असामाजिक चीजों के साथ ही पुलिस की सहायता से कोई भी अपराध संभव होने की बात दिखाई गई है, जो सरासर गलत है।

'लोकेश कनगराज का होना चाहिए साइकोलॉजिकल टेस्‍ट'

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में दाख‍िल याचिका में कहा है कि ऐसी फिल्मों की सेंसर बोर्ड द्वारा गहन समीक्षा की जानी चाहिए। साथ ही लोकेश कनगराज का जरूरी साइकोलॉजिकल टेस्‍ट होना चाहिए। फिल्‍म पर भारतीय आपराधिक कानून के तहत पूरी तरह से बैन लगना चाहिए। जस्‍ट‍िस कृष्णकुमार और विजयकुमार की बेंच के सामने लाए गए इस मामले को बुधवार को पोस्‍टपोन कर दिया गया, क्‍योंकि लोकेश कनगराज के वकील कोर्ट में मौजूद नहीं थे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
     01 August 2026
    दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
     31 July 2026
    रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
     31 July 2026
    'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
     31 July 2026
    श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
     31 July 2026
    फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
    Advt.